Tag Archives: # Union Minister of State for Science and Technology# Dr. Jitendra Singh# ISRO# Mission Gaganyaan# Women Robots# Astronauts# National News# डॉ. जितेंद्र सिंह# इसरो# मिशन गगनयान

गगनयान की तैयारी पूरी, अगले साल भारतीय कर सकेंगे अंतरिक्ष की सैर… दो महिला अंतरिक्ष यात्री को

DESK : अंतरिक्ष के क्षेत्र में देश के वैज्ञानिकों ने काफी प्रगति हासिल की है। अगले दो सालों के अंदर हिंदुस्तान के गगनयान से दो मानव अंतरिक्ष में अनुसंधान के लिए भेजे जाएंगे। मानवों को भेजने से पहले ट्रायल के तौर पर इसी वर्ष दो रोबोट भेजने के लिए काम चल रहा है। ये बातें केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत विश्व के पटल पर तेजी के साथ प्रगति करने वाला देश बन गया है। अंतरिक्ष में उपग्रह भेजने के साथ 2023 में गगनयान भेजने की तैयारी चल रही है। देश का समुद्री तट 7000 वर्ग किलोमीटर में है। समुद्र में भी एक यान लांच किया गया है। इस यान के माध्यम से एक मानव को समुद्र के अंदर की बहुमूल्य वस्तुओं का पता लगाने के लिए भेजा जाएगा।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सरकारी सेवा में नौकरियां घटने के सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बेरोजगारी सिर्फ सरकारी नौकरी से दूर नहीं होने वाली है। जहां मानसिकता में सरकारी नौकरी घुस गई है, उसे वहां से बाहर निकालना होगा। पिछले आठ वर्षों की तुलना करें तो 2014 के पहले देश में मात्र 300 से 400 स्टार्टअप थे। अब 70 हजार हो गए हैं। इसके अलावा 100 से अधिक यूनिकार्न भी हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मोदी सरकार ने युवाओं को नई तकनीक और सुविधाएं मुहैया कराई हैं। हाल में दो बीटेक और एक एमबीए करने के बाद तीन युवक बेंगलुरू से लौटे हैं। उन्होंने एग्रीकल्चर स्टार्ट अप के लिए काम शुरू कर दिया है। लोग कारपोरेट की नौकरियां छोड़ कर स्टार्टअप में आ रहे हैं। मोदी सरकार ऐसा बेस बना चुकी है कि 2047 में देश की आजादी का सौवां जश्न मनाया जाएगा तो हमारे पास तमाम उपलब्धियां गर्व करने के लिए होंगी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार और पलायन की घटनाओं से मन द्रवित हो जाता हैं लेकिन जब-जब कश्मीरी पंडितों पर संकट आया भाजपा ही उनके साथ खड़ी रही। भाजपा धर्म और जाति के आधार पर काम नहीं करती है। योजनाएं गवाह हैं कि सरकार ने चेहरा देख कर किसी को योजनाओं का लाभ नहीं दिया। जम्मू कश्मीर में बादल फटने की घटना के बाद सेना ने साहसिक कार्य किया है।