Tag Archives: UNSC

UNSC में 3 समितियों की अध्यक्षता करेगा भारत

नई दिल्ली। भारत अब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 3 प्रमुख सहायक निकायों की अध्यक्षता करेगा। जिसमें तालिबान प्रतिबंध समिति, आतंकवाद-रोधी समिति (2022 के लिए) और लीबिया प्रतिबंध समिति शामिल है। UNSC में भारत के स्थाई प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने इसकी जानकारी दी।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के तीन प्रमुख सहायक निकायों की अब भारत अध्यक्षता करेगा। इन 3 निकायों में तालिबान प्रतिबंध समिति, आतंकवाद-रोधी समिति (2022 के लिए) और लीबिया प्रतिबंध समिति शामिल है। इसकी जानकारी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने दी है। टीएस तिरुमूर्ति ने शुक्रवार को कहा है कि जब लीबिया और शांति प्रक्रिया पर अंतरराष्ट्रीय ध्यान केंद्रित होगा, तो भारत एक एक महत्वपूर्ण मोड़ पर लीबिया प्रतिबंध समिति की कुर्सी संभालेगा।

टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि इस समिति की अध्यक्षता भारत के लिए एक विशेष प्रतिध्वनि है, जो न केवल आतंकवाद से लड़ने में सबसे आगे है, विशेष रूप से सीमा पार से आतंकवाद, बल्कि इसके सबसे बड़े पीड़ितों में से एक है। टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि तालिबान प्रतिबंध समिति हमेशा से भारत के लिए प्राथमिकता रही है।
उन्होंने कहा कि तालिबान प्रतिबंध समिति हमेशा से अफगानिस्तान के शांति, सुरक्षा, विकास और प्रगति के लिए हमारे मजबूत हित और प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए भारत की पहली प्राथमिकता है। भारत के अलावा केन्या, मैक्सिको, आयरलैंड, और नॉर्वे गैर-स्थायी सदस्य के रूप में यूएनएससी में शामिल हुए हैं।

बड़ी खबर : आज से UNSC का अस्थायी सदस्य बना भारत

 

नई दिल्ली। आज यानी एक जनवरी से भारत अस्थायी तौर पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) का सदस्य बन गया है। इस परिषद में भारत अब दो साल तक सदस्य बना रहेगा। भारत के अलावा आज 4 और देश UNSC के सदस्य बने हैं। ये देश हैं नॉर्वे, मेक्सिको, आयरलैंड और केन्या।

अंतरराष्ट्रीय संस्था में भारत के सदस्य बनने का फ्रांस ने स्वागत किया। भारत में फ्रांसीसी राजदूत इमैनुएल लेनिन ने इसको लेकर कहा कि, ‘हम अंतरराष्ट्रीय कानून को बनाए रखने, आतंकवाद से लड़ने और बहुपक्षवाद का बचाव करने के लिए एक-दूसरे से कंधे से कंधा मिलाकर काम करने के लिए उत्सुक हैं। इसके लिए हमें यूएनएससी में सुधार की भी आवश्यकता है, जिससे भारत को एक स्थायी सदस्यता मिल सके।’ बता दें कि UNSC में पांच स्थायी सदस्य और 10 अस्थायी सदस्य होते हैं। बता दें कि अस्थायी तौर पर भारत को यूएनएससी में आठवीं बार सीट मिली है।