Tag Archives: # UP Assembly Election

चुनाव प्रचार पर लगी बंदिशें अब पूरी तरह से हो सकती है खत्म, राज्यों से मांगी गई रिपोर्ट

कोरोना संक्रमण के चलते चुनाव प्रचार पर लगे प्रतिबंधों को चुनाव आयोग अब पूरी तरह से हटा सकता है। जिसमें राजनीतिक दलों को पहले की तरह रैलियों, सभाओं और रोड़ शो की अनुमति दी जा सकती है। अभी रैलियों और रोड़ शो पर प्रतिबंध है, जबकि सभाओं को मैदान की कुल क्षमता के पचास प्रतिशत यानी आधी क्षमता के साथ आयोजित करने की छूट है। इसके साथ ही पद यात्रा और घर- घर जाकर प्रचार करने के लिए लोगों की तय सीमा को भी खत्म किया जा सकता है। अभी घर-घर जानकर प्रचार के लिए सिर्फ बीस लोगों की ही अनुमति है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

चुनाव आयोग ने फिलहाल इस दिशा में तैयारी शुरु कर दी है। सभी चुनावी राज्यों से कोरोना संक्रमण की ताजा स्थिति की जानकारी मांगी है। इस दौरान जो स्थिति देखने को मिल रही है, उससे साफ है कि चुनाव प्रचार पर लगे सभी प्रतिबंधों को जल्द ही हटाया जा सकता है। वैसे भी कोरोना संक्रमण की स्थिति में तेजी से सुधार होते देख राज्यों ने तेजी से कोरोना से बचाव को लेकर लगाए गए प्रतिबंधों को हटाना शुरु कर दिया है। कई राज्यों ने इसे हटाने का ऐलान भी कर दिया है। ऐसे में राजनीतिक दलों की ओर से भी कोरोना के चलते लगाए गए सभी प्रतिबंधों को हटाने की मांग उठने लगी है। खास बात यह है कि चुनावी राज्यों में कोरोना संक्रमण की स्थिति पहले से ही दूसरों राज्यों के मुकाबले काफी बेहतर है। एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में उत्तर प्रदेश में इस समय हर दिन संक्रमितों की संख्या करीब आठ सौ है। वहीं, ठीक होने वालों की संख्या इससे दोगुनी है। चुनाव आयोग से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक पूरी स्थिति की समीक्षा की जा रही है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

वैसे भी अब उत्तर प्रदेश और मणिपुर में चुनाव बचा है। जिसमें उत्तर प्रदेश में अभी चार चरणों का व मणिपुर में दो चरणों के चुनाव होने बाकी है। वहीं पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और उत्तर प्रदेश में तीन चरणों का चुनाव प्रचार खत्म हो चुका है। ऐसे में कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार और राजनीतिक दलों की मांगों को देखते हुए चुनाव आयोग जल्द ही चुनाव प्रचार से जुड़ी छूट की घोषणा कर सकता है।गौरतलब है कि पांच राज्यों के चुनावों की घोषणा के दौरान चुनाव आयोग ने रैली, जनसभाओं, रोड शो और बैठकों आदि को भी पूरी तरह से प्रतिबंध रखा था। बाद में कोरोना के संक्रमण में जैसे जैसे सुधार हुआ, आयोग ने काफी ढील दे दी है

टीकाकरण को और तेज करने के लिए ठोस प्रयास की जरूरत है-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना टीके की दोनों खुराक पाने वालों की संख्या सबसे अधिक उत्तर प्रदेश में है। लेकिन, टीकाकरण को और तेज करने के लिए ठोस प्रयास की जरूरत है। शनिवार को अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जाए। अब तक पहली डोज न पाने लेने वालों की अलग सूची तैयार कराएं। जिन व्यक्तियों का दूसरा डोज रह हो गया हो उनकी अलग से सूची बनाई जाए। दिव्यांग, अक्षम, निराश्रित, वृद्ध जनों से संपर्क कर उनका टीकाकरण कराएं। सीएमओ स्तर से ग्राम प्रधानों, पार्षदों का सहयोग लिया जाए।सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोरोना टीकाकरण की अब तक की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में चार करोड़ 13 लाख से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज देकर कोविड का सुरक्षा कवर प्रदान कर दिया गया है। 10 करोड़ 46 लाख लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। यह संख्या टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की कुल आबादी की लगभग 70 फीसद से अधिक है। इस प्रकार प्रदेश में अब तक 14 करोड़ 67 लाख से अधिक कोविड वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं।कोविड टेस्टिंग और टीकाकरण में उत्तर प्रदेश देश में शीर्ष स्थान पर है। कोविड से बचाव के लिए ट्रेसिंग, टेस्टिंग, ट्रीटमेंट और टीकाकरण की नीति के सही क्रियान्वयन से प्रदेश में महामारी पूरी तरह नियंत्रित है। बीते 24 घंटों में हुई एक लाख 27 हजार 461 सैम्पल की जांच में कुल सात संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में पांच संक्रमित कोरोना मुक्त भी हुए।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अब उत्तर प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 100 है, जबकि 16 लाख 87 हजार 313 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। कोविड पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए सावधानी और सतर्कता जरूरी है।सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि जीका वायरस की टेस्ट पॉजिटिविटी दर में लगातार गिरावट देखी जा रही है। वर्तमान में जीका वायरस प्रभावित कुल मरीजों की संख्या 43 है। 103 लोग उपचारित होकर स्वस्थ हो चुके हैं। लोगों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। ट्रेसिंग-टेस्टिंग और तेज की जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन प्लांट स्थापना अभियान स्वरूप में की जा रही है। इस तरह अब तक विभिन्न जिलों में कुल 518 ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील किये जा चुके हैं। शेष प्लान्ट की स्थापना का कार्य यथाशीघ्र पूरा किया जाए।सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बढ़ती ठंड के दृष्टिगत राजस्व विभाग और नगर विकास विभाग को प्रदेश में तत्काल रैन बसेरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने की निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि रैन बसेरों में सभी जरूरी सुविधाएं सुलभ कराई जाए। उन्होंने कहा कि देश में धान खरीद की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी धान क्रय केंद्रों पर व्यवस्था सुचारु बनी रहे। जिलाधिकारी स्वयं क्रय केंद्रों का निरीक्षण करें। जिलों में नोडल अधिकारी एक्टिव रहें। किसानों को भुगतान में देरी न हो।

चिन्हित किए गए विस्तारकों की योग्यता और रणनीतिक क्षमता को उसी तरह परखा गया, जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से प्रतियोगियों को परखा जाता है-मिशन-2022 को लेकर भाजपा

मिशन-2022 को लेकर भाजपा किस हद तक संवेदनशील है, इसकी बानगी बुधवार काे पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय में देखने को मिली। हर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी अभियान को रफ्तार देने के लिए चिन्हित किए गए विस्तारकों की योग्यता और रणनीतिक क्षमता को उसी तरह परखा गया, जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से प्रतियोगियों को परखा जाता है। पहले चयन का उद्देश्य बताया गया और उसके बाद बारी-बारी से लिखित परीक्षा और साक्षात्कार की प्रक्रिया अपनाई गई। हालांकि इस परीक्षा में वह सभी 64 विस्तारक पास हो गए, जिन्हें पार्टी ने आवेदन के आधार पर प्रथमदृष्टया योग्य माना था।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार की सुबह 10:30 बजे तक गोरखपुर क्षेत्र के 10 जिलों के सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए चयनित विस्तारक पार्टी के बेनीगंज कार्यालय पर पहुंच गए। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल की बैठक में शामिल होने के लिए क्षेत्रीय और महानगर पदाधिकारी भी मौजूद थे। प्रदेश महामंत्री के पहुंचने के साथ ही बैठक शुरू हो गई। स्वागत की औपचारिकता के बाद सुनील बंसल ने विस्तारकों को उनके चयन की उपयोगिता बताई और कार्यप्रणाली से अवगत कराया। साथ ही अपने-अपने निर्धारित क्षेत्र में उन्हें किस तरह चुनावी अभियान को रफ्तार देना है, पार्टी की योजना को साझा किया। उनके संबोधन के बाद शुरू हुआ योग्यता के परीक्षण का सिलसिला।लिखित परीक्षा में सभी विस्तारकों को बाकायदा 60 बहुविकल्पीय प्रश्नों की बुकलेट थमा दी गई। उनमें संगठन और चुनाव से जुड़े सवाल थे। एक घंटे के प्रश्नपत्र को ज्यादातर विस्तारकों ने आधे घंटे में ही हल कर दिया। लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू हुई। 10-10 विस्तारकों का एक साथ साक्षात्कार लिया गया। इस दौरान वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सवालों के माध्यम से पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण का आकलन भी किया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

यह भी जानने की कोशिश की गई कि चुनाव के दौरान विधानसभा क्षेत्र में लगातार प्रवास की योजना से उन्हें कोई दिक्कत तो नहीं है। साक्षात्कार के बाद परिणाम घोषित हुआ, जिसमें सभी विस्तारक सफल पाए गए। अंत में प्रदेश महामंत्री और क्षेत्रीय प्रभारी अनूप गुप्ता ने उन्हें आगामी योजना की जानकारी दी और चुनावी अभियान को सफल बनाने के टिप्स दिए विस्तारकों की परीक्षा प्रक्रिया सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी पार्टी की ओर से सात सदस्यीय टीम को सौंपी गई थी। टीम में वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के सह-संयोजक राधेध्याम श्रीवास्तव, पूर्व महानगर अध्यक्ष डा. गिरिजेश दत्त पांडेय, महानगर उपाध्यक्ष बृजेश मणि मिश्र, जितेंद्र चौधरी जीतू व शशिकांत सिंह और महानगर महामंत्री देवेश श्रीवास्तव और ओमप्रकाश शर्मा शामिल थे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा किसने दिया?वर्तमान लोकसभा में भाजपा के कितने सांसद हैं?नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री कब बने?शाह के पास किस मंत्रालय की जिम्मेदारी है?वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन है?जम्मू-कश्मीर से अनु. 370 हटाने वाली कौन सी पार्टी है?बाबा साहब से जुड़े पंचतीर्थ का कायाकल्प किस पार्टी ने किया?प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस लोकसभा क्षेत्र के सांसद हैंं?स्वच्छ भारत अभियान किसने लागू किया? विस्तारक अपने लिए निर्धारित क्षेत्र में किस तरह से कार्य करेंगे, यह बताने के लिए पार्टी की ओर से तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई है। कार्यशाला 13 अगस्त से गाजीपुर में आयोजित होगी। 15 अगस्त को झंडारोहण के बाद उसका समापन होगा और वहीं से सभी विस्तारक निर्धारित क्षेत्रों के लिए रवाना कर दिए जाएंगे।

एक सितंबर से खुलेंगे कक्षा 6 से 8 तक के स्कूल-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में सभी बोर्डों के कक्षा 9 से 12 तक के माध्यमिक कालेज और डिग्री कालेज 16 अगस्त से खुलने जा रहे हैं। इस संबंध में पिछले दिनों गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को निर्देश दिया है कि अभी शिक्षण संस्थानों में 50 फीसद क्षमता के साथ भौतिक रूप से पढ़ाई शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाहकार समिति के दिशा-निर्देशों का सभी शिक्षण संस्थान अवश्य पालन करें। कक्षाएं दो पाली में चलें और कोविड प्रोटोकाल का पूरा ध्यान रखा जाए।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार टीम-9 की बैठक में कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक के कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाए। स्थिति का आकलन करते हुए इन विद्यालयों में एक सितंबर से पढ़ाई शुरू की जा सकती है। सीएम योगी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के बाद माध्यमिक, उच्च, प्राविधिक और व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई शुरू हो रही है। इसके दृष्टिगत 18 वर्ष से अधिक विद्यार्थियों के टीकाकरण के लिए विश्वविद्यालय, स्कूल और कालेज परिसर में ही टीकाकरण शिविर लगाए जाएं। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में भी शिक्षकों और कार्मिकों के लिए भी विद्यालय परिसर में टीकाकरण शिविर आयोजित किए जाएं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बता दें कि उत्तर प्रदेश में स्कूल खोलने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद पिछले दिनों गाइडलाइन जारी कर दी गई है। प्रदेश के सभी बोर्डों के कक्षा 9 से 12 तक के माध्यमिक कॉलेजों में 16 अगस्त से दो पालियों में पढ़ाई होगी। कोविड-19 की वजह से दोनों पालियों में 50-50 फीसद विद्यार्थी आएंगे, ताकि उनके बीच शारीरिक दूरी बनी रहे। कॉलेजों में पांच दिन सोमवार से शुक्रवार तक पढ़ाई होगी। शनिवार को कॉलेज परिसर सैनिटाइज किए जाने से विद्यार्थियों की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा कॉलेज खुलने व पाली खत्म होने पर कक्षाएं सैनिटाइज की जाएंगीदो पालियों में पहली 8 से 12 और दूसरी 12.30 से 4.30 में 50-50 फीसद विद्यार्थी आएंगे। कॉलेजों में हैंडवाश, सैनिटाइजर, थर्मलस्कैनिंग व पल्स आक्सीमीटर की व्यवस्था भी की जाएगी। सभी शिक्षक, कर्मचारी व विद्यार्थियों को मास्क पहनकर आना अनिवार्य होगा। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने विस्तृत निर्देश जिलाधिकारी सहित शिक्षा विभाग के अफसरों को भेज दिया है

ads1

अयोध्या के पीठाधीश्वर परमहंस ने दी चेतावनी, दो अक्टूबर तक भारत हिंदू राष्ट्र घोषित न हुआ तो लेंगे जल-समाधि

अयोध्या के तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर परमहंस आचार्य ने पीएम से हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग की। कहा कि अगर दो अक्टूबर गांधी जयंती तक भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित नहीं किया गया तो वह सरयू में जल समाधि ले लेंगे। आचार्य मंगलवार को प्रेस क्लब में आयोजित ब्राह्ण संरक्षण सेवा फाउंडेशन द्वारा प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उन्होंने समाज की एकता, सुरक्षा और सेवा के लिए फाउंडेशन की सराहना की। संगठन अध्यक्ष बिंदुसार पांडेय ने सरकार से परमहंस आचार्य की मांग को गंभीरता से चिंतन करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निर्दोष ब्राहणों की हत्याएं हो रही हैं। समाज अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है। ब्राहणों के साथ भाजपा सरकार असंवैधानिक कार्य कर रही है। खुशी दुबे की रिहाई की मांग करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर अयोध्या में हो रहे श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निर्माण का श्रेय लूटने का आरोप लगाया। इस मौके पर उन्होंने हरदोई के संडीला में भगवान परशुराम के भव्य मंदिर निर्माण का एलान किया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक उमेश शुक्ला मौजूद रहे। इसमें सभी पार्टियों से गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने, जातिगत आरक्षण खत्म किए जाने, निर्दोष ब्राहणों की हत्या की जांच सीबीआई से और भूमिहीन ब्राहाणों को जमीन दान में दिए जाने की मांग फाउंडेशन की ओर से रखी। इसमें प्रभारी श्रीराम मिश्रा, उपाध्यक्ष विनोद पांडेय, वीरेंद्र मणि तिवारी, योगेंद्र त्रिपाठी, विनोद शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर स

मंदिर निर्माण की बेला में खूब याद आए परमहंस: सरयू के संत तुलसीदास घाट स्थित मंदिर आंदोलन के पर्याय रहे रामचंद्रदास परमहंस की समाधि पर पुण्य तिथि की पूर्व बेला से ही अनुराग छलका। समाधि का जीर्णोद्धार कराने वाले उनके शिष्य एवं श्रीमहंत रामचंद्रदास परमहंस सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष आचार्य नारायण मिश्र के संयोजन में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कोरोना संकट के चलते पूर्व की तरह दिग्गज संत के प्रशंसक तो नहीं उमड़े, पर जो थे, उनका उल्लास कई गुना अधिक था। नारायण मिश्र ने कहा, मंदिर निर्माण का चिर स्वप्न साकार होने की बेला में उनके प्रति आदर-अनुराग का जादू सिर चढ़ कर बोल रहा है। मंदिर आंदोलन के मोर्चे पर परमहंस के निकट सहयोगी रहे पूर्व सांसद डॉ. रामविलासदास वेदांती ने मंदिर आंदोलन के शलाका पुरुष की स्मृति अक्षुण्ण रखने की मांग की।

 

समाजवादी पार्टी  – उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ प्रदेश के हर जिले में साइकिल रैली कर रही है

छोटे लोहिया के नाम से विख्यात पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती पर समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में गुरुवार को भव्य आयोजन किया है। समाजवादी पार्टी   उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ प्रदेश के हर जिले में साइकिल रैली कर रही है। इसके साथ ही जनेश्वर मिश्र की जन्मभूमि बलिया में समाजवादी पार्टी का प्रबुद्ध वर्ग का सम्मेलन भी है। बलिया में जनेश्वर मिश्रा के घर शुभनथही से प्रबुद्ध जन सम्मेलन होगा।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साइकिल रैली को रवाना करने के साथ ही उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 के प्रचार के लिए नया नारा ”यूपी का यह जनादेश, आ रहे हैं अखिलेश” भी जारी किया। अखिलेश यादव ने कार्यालय में मीडिया को भी संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ता जनेश्वर मिश्र के रास्ते पर है। आज प्रदेश में जगह-जगह साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। जिससे कि प्रदेश के हर कोने का हाल जान सकें। उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रदेश को विकास की राह पर लाए थे और अब उसको आगे ले जाएंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जनता में भाजपा की सरकार के खिलाफ काफी नाराजगी है। योगी आदित्यनाथ सरकार हर मुद्दे पर फेल रही है। यह सरकार गंभीर रूप से बीमार लोगों को मेडिकल ऑक्सीजन नहीं दे पाई। साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में सिर्फ समाजवादी पार्टी के कार्यकाल के सभी कामों का उद्घाटन किया गया। इस सरकार ने हमारे कार्यकाल के दौरान कराए गए कामों नाम बदल दिया। इनको अब विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही गरीबों की याद आने लगी।अखिलेश यादव ने कहा उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार दवाओं की कालाबाजारी में नंबर वन है। यहां पर इलाज ना मिलने से लोगों की मौत हुई। लोगों को न तो अस्पताल में बेड मिले और न ही दवा मिली। प्रदेश में सम्मानित नागरिक बिना इलाज के मरे। योगी आदित्यनाथ सरकार तो प्रदेश के बेरोजगारों पर लाठी चलवाने में नंबर वन है। कोरोना से बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई, लेकिन सरकार को आंकड़ों की बाजीगरी में व्यस्त रही।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय से लखनऊ में साइकिल रैली को रवाना किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग लोडर में साइकिल लादकर लोहिया पथ पर एकत्र थे। समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा के कारण लोहिया पथ पर भीषण जाम लगा था। यहां पर सपा कार्यकर्ताओं को साइकिल उपलब्ध कराई गई। सभी जिलों से कार्यकर्ता सपा कार्यालय पहुंचे हैं। इस दौरान लोहिया पर के दोनों तरफ वाहन पार्क कर सपा के नेता साइकिल रैली में गए। जिसके कारण जाम लग गया। लोहिया पथ सहित तमाम जगहों पर स्वागत मंच बनाया गया।लखनऊ में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी पे कहा कि उत्तर प्रदेश में आज 2022 विधानसभा चुनाव के लिए ही अखिलेश यादव का शंखनाद है। आज व्यवस्था परिवर्तन के लिए बड़ा दिन है। प्रदेश में भाजपा ने विकास को बर्बाद किया है। अखिलेश यादव का सक्षम व्यक्तित्व ही प्रदेश को आगे ले जाने में कारगर है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी का आज रायबरेली दौरा है। वह रायबरेली में सपा की साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। यहां पर पार्टी के जिला कार्यालय से साइकिल यात्रा निकाली जाएगी।  

PM मोदी से मिले बिहार के मंत्री संतोष सुमन, कहा- यूपी में HAM लड़ेगा विस चुनाव, CM नीतीश को ले कही बड़ी बात

बिहार सरकार के एससी-एसटी कल्‍याण मंत्री संतोष कुमार सुमन ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद उन्‍होंने यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पार्टी के संबंध में महत्‍वपूर्ण बात कही। साथ ही सीएम नीतीश कुमार को लेकर भी बयान दिया।

बिहार सरकार के अनुसूचित जाति-जनजाति कल्‍याण मंत्री संतोष कुमार सुमन (SC-ST Welfare Minister Santosh Kumar Suman) ने कहा है कि उनकी पार्टी यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) में उतरेगी। कितने सीटों पर पार्टी के उम्‍मीदवार उतारे जाएंगे यह चंद दिनों में सामने आ जाएगा। इसके पहले उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से मुलाकात की। बताया कि उन्‍होंने राज्‍य के विकास के अलावा पारिवारिक मुद्दों पर पीएम से बात की।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

 

एससी-एसटी के विकास के लिए पीएम संवेदनशील

मंत्री ने बुधवार को प्रधानमंत्री  से दिल्‍ली में मुलाकात की। उनसे मिलने के बाद मंत्री ने कहा कि पीएम के साथ राजनीतिक समेत राज्‍य के विकास के साथ ही पारिवारिक विषयों पर बातचीत हुई। इसका बेहतर नतीजा मिलेगा। अनुसूचित जाति-जनजाति के विकास के लिए पीएम संवेदनशील हैं। यूपी चुनाव में हमारी पार्टी भाग लेगी। राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष को पूरा डिटेल दिए हैं। आने वाले चार-पांच दिनों में सबकुछ क्लियर हो जाएगा। किसके साथ लड़ेगी और किसके विपक्ष में इसपर कोर कमेटी की बैठक में फैसला होगा। हमारी पार्टी इंडिपेंडेंट है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

एनडीए में कोई विवाद नहीं, कार्यकाल पूरा करेगी सरकार 

संतोष कुमार सुमन ने कहा कि एनडीए में कोई विवाद नहीं है। एक साथ रहने पर किसी बात पर मतांतर हो सकता है लेकिन इससे एनडीए की एकजुटता पर असर नहीं पड़ने वाला। यह सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। उन्‍होंने यह भी कहा कि सीएम नीतीश कुमार जी के नेतृत्‍व में ही बिहार का विकास हो सकता है। उनकी तुलना में दूर-दूर तक दूसरा कोई नजर नहीं आता।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

बता दें कि जातीय जनगणना के मुद्दे पर बिहार की सियासत गरमाई हुई है। मंत्री संतोष कुमार सुमन के पिता पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने भी सरकार से इसकी मांग की है। इसमें विपक्षी दलों के सुर भी मिल रहे हैं। इस कारण से जदयू और भाजपा के कई नेताओंं के बयान से सियासत गर्म है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

Exit mobile version