Tag Archives: UP BJP

400 सीट जीतने के दावे पर भाजपा का तंज-भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह

समाजवादी साइकिल यात्रा निकाल कर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव में 400 सीटें जीतने का दावा किया तो भाजपा ने इसे कोरा स्वप्न बताकर तीखे बयान शुरू कर दिए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कुर्सी का कोरा स्वप्न देख रहे हैं। वहीं एमएसएमई मंत्री व सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि 400 का सपना देख रहे सपा नेता के सामने चुनाव में 40 सीटें बचाने की बड़ी चुनौती है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा सरकार की अराजकता, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार और सत्ता से बाहर रहने के दौरान विपक्ष के तौर पर उनकी अकर्मण्यता व नकारात्मकता को जनता ने इतने गहरे से महसूस किया है कि वह सपा को सत्ता से सदैव बाहर रखने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष शायद भूल गए कि पिछले दो वर्षों में उनकी साइकिल में खड़े-खड़े जंग लग गई है और जंग लगी पंचर साइकिल से रेस नहीं जीती जाती।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा मुखिया को विरासत में सत्ता मिली। पिता-चाचा के खून-पसीने से बनी विरासत को हड़प लिया। उन्होंने तंज कसा कि अखिलेश ने कहा है कि वे समाजवादी नेता और चिंतक जनेश्वर मिश्रा के रास्ते पर चल रहे हैं, लेकिन जो व्यक्ति अपने पिता के नक्शे कदमों पर नहीं चल पाया, वह जनेश्वर मिश्रा के रास्ते पर कैसे चल सकता है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

एमएसएमई मंत्री व सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि गुंडों, माफिया और भ्रष्टाचारियों का गैंग चलाने वाले अखिलेश के मुंह से कानून व्यवस्था और न्याय की बात अच्छी नहीं लगती। डेढ़ वर्ष बाद घर से बाहर निकले अखिलेश भ्रमित और घबराए हुए हैं। 400 का सपना देख रहे सपा नेता के सामने चुनाव में 40 सीटें बचाने की बड़ी चुनौती है। साढ़े चार साल बाद जनता की सुध लेने वाले अखिलेश घबराहट में हैं। जमीनी हकीकत से सामना नहीं कर पा रहे हैं। अपराधी और माफिया सहयोगियों के सफाए से सपा व अखिलेश अकेले और परेशान हैं

[ads3

बहराइच- पति मजदूर, पत्नी संभालेंगी में ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी।

बहराइच यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनावों में सूबे की सत्‍ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी ने रिकॉर्ड जीत हासिल की है. वहीं बहराइच जिले में लोकतंत्र की कुछ अलग तस्वीर सामने आई है. पयागपुर ब्लाक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जिस गीता देवी पहली बार बीडीसी सदस्य निर्वाचित हुई हैं. बेलवा पदुम गांव निवासी गीता देवी के पति पवन कुमार मनरेगा में मजदूरी करते हैं. अनुसूचित जाति के पवन कुमार मजदूरी व थोड़ी सी खेती पर गुजर-बसर करते हैं. उसका घर कुछ पक्का तो कुछ टिन शेड का है. ऐसे में उनके लिए ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी का सपना देखना भी मुश्किल था. दरअसल त्रिस्तरीय आरक्षण व्यवस्था के चलते बेलवा पदुम कमाल सतरही सीट अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित हो गई. इंटर तक शिक्षित गीता देवी ने चुनाव लड़ने का फैसला किया. उनकी शिक्षा और विनम्रता लोगों को भी रास आई और वह निर्विरोध बीडीसी सदस्य चुन ली गईं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/

संयोग से ब्लाक प्रमुख की कुर्सी भी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गई. ऐसे में भाजपा ने अनूसूचित वर्ग की शिक्षित एवं पार्टी के प्रति निष्ठावान महिला कार्यकर्ता की तलाश शुरू की तो जिला पंचायत सदस्य सम्मय प्रसाद मिश्र ने (40) वर्षीय गीता देवी का नाम आगे बढ़ाया. भाजपा जिलाध्यक्ष सहित प्रदेश नेतृत्व को भी उनका नाम पसंद आ गया और पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार घोषित कर दिया. यहां एक और उम्मीदवार कुसुमादेवी मैदान में थीं, लेकिन उनके मैदान से हटने से गीता देवी निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनीं. बता दें कि यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सूबे की सत्‍ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी ने रिकॉर्ड जीत हासिल की है. यूपी की 825 ब्लॉकों में से भाजपा को 626 सीट मिली हैं. जबकि समाजवादी पार्टी ने 98 सीटों पर जीत दर्ज की है।

उत्तर प्रदेश बहराइच-रिपोर्ट: रफ़ीक उल्ला खान

कौशांबी में Samajwadi Party (SP) व Bhartiya Jamta Party (BJP) के खाते में दो-दो सीट

कौशांबी जनपद के आठ विकास खंडों में ब्लाक प्रमुख पद के लिए शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। आठ पदों के लिए 19 दावेदार चुनाव मैदान में थे। जिले के 654 बीडीसी ने आठ ब्लाक प्रमुख का चयन किया। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्‍न कराने के लिए जिला प्रशासन ने पुख्‍ता तैयारी रही। मजिस्ट्रेटों की निगरानी में मतदान व मतगणना हुई। वीडियोग्राफी भी कराई गई। कौशांबी के आठ विकासखंडों में भाजपा व सपा के दो -दो तथा चार जगह निर्दलीय उम्मीदवार प्रमुख चुने गए। मतदान के दौरान मंझनपुर में सपाइयों की पुलिस से नोकझोंक हुई।

कौशांबी ब्लाक से प्रमुख पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी संध्या द्विवेदी 51 मत प्राप्‍त कर विजेता बने। सिराथू ब्ल़ाक से भाजपा प्रत्‍याशी सीतू मौर्या ने 59 मत पाकर जीत दर्ज की। सरसवां ब्‍लाक से अमर सिंह पटेल ने 60 वोट लेकर जीत दर्ज की। मूरतगंज ब्लाक से सपा समर्थिक उम्मीदवार राम प्रसाद को जीत मिली। उन्‍हें 54 मत मिले। कड़ा ब्लाक से सपा प्रत्‍याशी अनुज सिंह यादव 65 वोट पाकर विजेता बने। भगवतपुर ब्लाक प्रमुख पद के लिए भाजपा प्रत्‍याशी मालती देवी ने 55 वोट लेकर विजेता बनीं।

जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर शनिवार को जनपद के आठ विकास खंडों में 11 बजे से ब्लाक प्रमुख पद के लिए मतदान कराया जा रहा है। इसमें विकास खंड मंझनपुर, सिराथू, चायल, नेवादा, कड़ा, मूरतगंज, सरसवां व कौशांबी शामिल हैं। इन विकास खंडों में प्रमुख पद के लिए कुल कुल 22 लोगों ने नामांकन किया था। शुक्रवार को विकास खंड सरसवां से विनोद, नेवादा से भईयालाल व कौशांबी से सोनिया देवी ने नामांकन पत्र वापस ले लिया। कुल 19 बीडीसी सदस्य चुनाव लड़ रहे हैं। 654 बीडीसी 11 बजे से तीन बजे तक मतदान कर सकेंगे। इसके बाद मतगणना होगी

सिराथू तहसील के दो ब्लाकों में होने वाले प्रमुख पद के चुनाव में दो प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं कड़ा में भाजपा व सपा तो सिराथू में भाजपा प्रत्याशी को निर्दलीय उम्मीदवार सीधी टक्कर दे रहे हैं। हालांकि चुनाव में उतरे सपा प्रत्याशी कही भी लड़ाई में नहीं नजर आ रहे है। ब्लाक प्रमुख पद के लिए हो रहे चुनाव में सिराथू ब्लाक से भारतीय जनता पार्टी ने सीतू मौर्य को उम्मीदवार बनाया है। वही उनका मुकाबला निर्दलीय चुनाव लड़ रही सुधा सिंह से है। कड़ा ब्लाक में सपा प्रत्याशी अनुज सिंह व भाजपा प्रत्याशी कौशल्या तिवारी के बीच सीधी टक्कर है। हालांकि दोनों विकास खंडों में तीन तीन उम्मीदवारों चुनावी मैदान में सिराथू मे सपा समर्थित प्रत्याशी उर्मिला देवी लड़ाई में नहीं है। कड़ा में सपा प्रत्याशी की पत्नी बिंदु सिंह डमी कैंडिडेट के रूप में देखी जा रही हैं।

पांच विकास खंडों में भाजपा व सपा अपने समर्थित उम्मीदवार आमने-सामने हैं। इनमें विकास खंड मंझनपुर, विकास खंड सिराथू, विकास खंड कड़ा, विकास खंड मूरतगंज व विकास खंड कौशांबी शामिल हैं। चुनाव में भाजपा सांसद विधायक भी मजबूती से लगे रहे

प्रकृति और मानव जाति के लिए वनों का होना जरूरी,CM योगी आदित्यनाथ बोले ?

वन महोत्सव सप्ताह पर मुख्यमंत्री योगी योगी आदित्यनाथ ने सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम सभी वन है तो कल है के मूल मंत्र को अपनाएं। सभी लोग अपने आस-पास पौधारोपण करें। प्रकृति और मानव जाति के लिए वनों का होना जरूरी है। पौधरोपण के साथ उनके संरक्षण का संकल्प लें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

ने प्रकृति के साथ खिलवाड़ करने वालों को आगाह कर दिया है। वह गुरुवार को लखनऊ के एक निजी स्कूल में पौधरोपण कार्यक्रम के बाद वहां पर मौजूद लोगों से प्रकृति से खिलवाड़ न करने का अनुरोध भी किया। इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी से पौधा लगाने की पहल करने को भी कहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब-जब हमने प्रकृति के साथ खिलवाड़ किया है फिर हमें दुष्परिणाम भी भुगतने पड़े हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लम्बे समय से प्रकृति के साथ खिलवाड़ ने पूरी दुनिया को वर्तमान में प्रभावित किया है। प्रकृति के प्रति हमको सचेत होना होगा। किसी को कहीं पर भी मौका मिले तो उसको पौधा जरूर लगाना चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर पीपल का पौधा भी रोपा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस वर्ष हमने चार जुलाई को एक दिन में 25 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इसमें प्रदेश के सभी विभाग इसमें अपना योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश में वृहद वृक्षारोपण अभियान पहल की है। हमने चार जुलाई को 25 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इस दौरान प्रदेश में 30 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है।

बुधवार को कोविड प्रबंधन के लिए गठित टीम-9 के साथ बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया

उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी नागरिकों को त्वरित और गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए राज्य सरकार द्वारा संकल्पित भाव के साथ प्रयास किये जा रहे हैं। विकास खंड स्तर पर सब हेल्थ सेंटर की संख्या और बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। वर्तमान में प्रदेश में 18 हजार से अधिक सब हेल्थ सेंटर संचालित हैं। जुलाई माह में 5,000 नए सब हेल्थ सेंटर स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने सभी जिलों की सीएचसी और पीएचसी में उपकरणों की मरम्मत, क्रियाशीलता, परिसर की रंगाई-पुताई, स्वच्छता और मैन पावर की पर्याप्त उपलब्धता के संबंध में प्रक्रिया और तेज की जाए।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार कोरोना के कारण निराश्रित हुईं महिलाओं की आजीविका के लिए नई योजना लाने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की तर्ज पर महिला एवं बाल विकास विभाग ऐसी महिलाओं के संबंध में भी विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निराश्रित महिलाओं की आजीविका का प्रबंध करना सरकार की जिम्मेदारी है।

बुधवार को कोविड प्रबंधन के लिए गठित टीम-9 के साथ बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि निराश्रित महिला पेंशन के लिए अर्ह महिलाओं को पेंशन वितरण के लिए ब्लॉक और न्याय पंचायत स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएं। राजस्व विभाग ऐसी महिलाओं को प्राथमिकता के साथ नियमानुसार पारिवारिक उत्तराधिकार लाभ दिलाना सुनिश्चित करे। ओल्ड एज होम में निवासरत वृद्धजन की जरूरतों और समस्याओं का त्वरित संज्ञान लिया जाए। इनके पारिवारिक विवादों का समाधान कराया जाए। इनके स्वास्थ्य की बेहतर ढंग से देखभाल की जानी चाहिए।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बताया गया कि लगातार कोशिशों से उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की स्थिति नियंत्रण में है। विगत 24 घंटे में प्रदेश में दो लाख 57 हजार 818 कोविड टेस्ट किए गए। इसी अवधि में संक्रमण के 165 नए मामले आए हैं, जबकि 292 मरीज उपचारित होकर स्वस्थ हुए हैं। 1,810 लोग होम आइसोलेशन में हैं। वर्तमान में 2,796 कोरोना मरीज उपचाराधीन हैं। कोरोना से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 16 लाख 80 हजार 720 हो चुकी है। कोविड रिकवरी दर 98.5 फीसद हो गई है, जबकि बीते 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर 0.06 फीसद पाई गई। प्रदेश में अब तक 05 करोड़ 78 लाख 44 हजार 27 टेस्ट हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अनेक राज्यों में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ‘डेल्टा+’ से संक्रमित मरीज पाए जा रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इस बार का वेरिएंट पहले की अपेक्षा कहीं अधिक खतरनाक है। हमें विशेष सतर्कता बरतनी होगी। विशेषज्ञों के परामर्श के अनुरूप बिना देर किए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। कोरोना महामारी के दृष्टिगत प्रदेश की स्थिति हर दिन के साथ बेहतर होती जा रही है। यह अतिरिक्त सतर्कता और सावधानी बरतने का समय है। थोड़ी सी लापरवाही बड़ी समस्या का कारक बन सकती है।

योगी सरकार ने पेश किया अपना अंतिम बजट, जानें किसको मिला कितना बजट?

लखनऊ। सोमवार को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने विधानसभा में अपना भारी भरकम बजट पेश किया। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधान भवन में अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने विधानसभा में अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित की मंजूरी के बाद बजट का भाषण शुरू किया।

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने उत्तर प्रदेश का बजट एक घंटा 40 मिनट में पेश किया। खन्ना ने 2021-2022 का कुल बजट 5 लाख 50 हजार 270 करोड़ का पेश किया। इससे पहले वित्तीय वर्ष 2020-21 में बजट 5.12 लाख करोड़ रुपये का था। इस तरह बीते वर्ष की अपेक्षा इस वित्तीय वर्ष का बजट 38 हजार करोड़ रुपया ज्यादा का है।

विधान परिषद में प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा बजट भाषण पढ़ेंगे। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 5 लाख 50 हजार 270 करोड़ 78 लाख रुपये का बजट पेश किया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने योगी आदित्यनाथ सरकार का पांचवां व अंतिम बजट पेश किया। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि पांच लाख 50 हजार 270 करोड़ 78 लाख के आकार का वित्तीय वर्ष 2021-22 बजट उत्तर प्रदेश का समग्र विकास सुनिश्चित करने तथा राज्य की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण काल में काफी ऐतिहासिक काम हुआ है। सरकार ने 54 लाख लोगों को भरण-पोषण भत्ता दिया। इसके साथ मनरेगा में 29.58 करोड़ मानवदिवस सृजित किया। 40 लाख प्रवासी श्रमिकों को रोडवेज ने अपने घरों को भेजा। उन्होंने कहा कि 2020 पूरे विश्व के लिए चुनौती पूर्ण रहा है। इसमें भी प्रदेश के चिकित्सा तंत्र के साथ पुलिस विभाग ने भी बड़े स्तर पर काम किया।

खन्ना ने बताया कि प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य को लेकर सरकार बेहद गंभीर है। इसके लिए 1950 करोड़ की व्यवस्था प्रस्तवित है। लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में नई लैब की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही नौ मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है। पीजीआई लखनऊ में डायबिटिक रोगियों के लिए अलग नई व्यवस्था की जाएगी।

किसानों पर मेहरबान यूपी सरकार

वित्त मंत्री ने बजट भाषण में कहा कि प्रदेश में अधिक उत्पादन वाली फसलों को चिह्नित किया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर कृषक उत्पादन संगठनों की स्थापना की जाएगी। इसके लिए 100 करोड़ रुपये भी दिए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने घोषणा की है कि किसानों को मुफ्त पानी की सुविधा के लिए 700 करोड़ रुपये दिये जाएंगे। साथ ही किसानों को रियायती दाम पर लोन देने का ऐलान किया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश के किसानों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 600 करोड़ रुपया की धनराशि प्रस्तावित की गई है। सरकार ने कृषक पेंशन के साथ ही किसानों की कर्जमाफी तो की है।अब प्रदेश के किसानों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना प्रारंभ की गई है। इसके लिए 600 करोड़ की धनराशि प्रस्तावित की गई है। किसानों को दो करोड़ 40 लाख रुपया की किसानों को सम्मान निधि दी गई।

अयोध्या तथा एयरपोर्ट के विकास पर खास फोकस

योगी सरकार का फोकस अयोध्या के साथ एयर कनेक्टिविटी पर है। सरकार ने बजट में ग्रेटर नोएडा के जेवर एयरपोर्ट के लिए दो हजार करोड़ रुपया तथा अयोध्या के मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट के लिए 101 करोड़ रुपया दिया है। इसके साथ ही चित्रकूट और सोनभद्र एयरपोर्ट 2021 में सक्रिय हो जाएगा। अयोध्या में बनने वाले एयरपोर्ट का नाम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम हवाई अड्डा होगा। एयरपोर्ट के साथ ही अयोध्या के विकास के लिए 140 करोड़ दिया गया है। लखनऊ में 50 करोड़ की लागत से राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल विकसित होगा, जबकि वाराणसी-गोरखपुर में मेट्रो के लिए 100 करोड़ की व्यवस्था की गई है।

विभिन्न जिलों में अधिवक्ता चैंबर निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपए का आवंटन। युवा अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए पांच करोड़ रुपए का कार्पस फंड आवंटित किया गया है। प्रदेश के सभी मंडलों में अटल स्कूल खोले जाएंगे। इसके साथ ही 2000 रुपया अटल पेयजल योजना में प्रस्तावित है। जलजीवन मिशन के लिए 15 हजार करोड़ की व्यवस्था है। प्रदेश में आरोग्य जल के लिए 22 करोड़ का बजट प्रस्तावित है। अभ्युदय योजना में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चयनित अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर टैबलेट दिया जाएगा। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को 1107 रुपया दिया जाएगा।

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि 2020-21 का बजट युवाओं और उनके रोजगार को समर्पित है। प्रदेश की हर महिला को सुरक्षा दे रहे हैं। अपराधियों पर सरकार कठोर कार्रवाई कर रही है। बजट में यूपी को आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य का प्रावधान है। उन्‍होंने कहा कि शिकायतों का तेजी से निपटारा किया जा रहा है। किसानों के खातों में 6800 करोड़ से ज्यादा रुपये भेजे गए है। किसानों को सस्‍ते लोन के लिए बजट में 400 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

किसको मिला कितना बजट?

कन्‍या सुमंगल योजना के लिए 1200 करोड़

महिला शक्‍त‍ि केंद्रों के लिए 32 करोड़ रुपये

गांव में स्‍टेडियम के लिए 25 करोड़ रुपये

संस्‍कृत स्‍कूलों में फ्री छात्रावास की सुवि‍धा

बीमा के लिए 600 करोड़ की व्‍यवस्‍था

अधि‍वक्‍ता चैंबर के लिए 20 करोड़ रुपये

प्रदेश की नहरों के लिए 700 करोड़ रुपये

डिजिटल स्‍वास्‍थ्‍य मिशन के लिए 32 करोड़ रुपये

पूर्वांचल एक्‍सप्रेस वे के लिए 1107 करोड़ रुपये

निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों के लिए 950 करोड़ रुपये

चित्रकूट में पर्यटन के लिए 20 करोड़ रुपये

वाराणसी में पर्यटन के लिए 100 करोड़ रुपये

सीएम जन आरोग्‍य योजना के लिए 142 करोड़ रुपये

प्रदेश सरकार के विभागवार बजट का ब्यौरा

संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य- 364 करोड़

गोरखपुर के चौरी चौरा कांड के सौ वर्ष होने पर शताब्दी महोत्सव में वर्ष भर के आयोजन के लिए 15 करोड़ रुपये की व्यवस्था। अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि मंदिर अयोध्या धाम तक पहुंच मार्ग के लिए 300 करोड़ रुपये की व्यवस्था। लखनऊ में उत्तर प्रदेश जनजातीय संग्रहालय के निर्माण के लिए आठ करोड़ रुपये तथा शाहजहांपुर में स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय की वीथिकाओं के लिए चार करोड़ रुपये की व्यवस्था। प्रदेश में अब तक जो भी ख्यातिलब्ध साहित्यकार एवं कलाकार किसी पुरस्कार से सम्मानित नहीं हो सके हैं, उनको उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक वर्ष अधिकतम पांच व्यक्तियों को सम्मानित किया जायेगा। सम्मानित प्रत्येक व्यक्ति को 11 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जायेगी।

पर्यटन विभाग- 450 करोड़ रुपये

रामनगरी अयोध्या में पर्यटन सुविधाओं के विकास एवं सौन्दर्यीकरण के लिए सौ करोड़ रुपये की व्यवस्था। वाराणसी में पर्यटन सुविधाओं के विकास तथा सौन्दरीकरण के लिए 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था। मुख्यमंत्री पर्यटन स्थल विकास योजना के लिए 200 करोड़ रुपये की व्यवस्था। चित्रकूट में पर्यटन विकास की विभिन्न योजनाओं के लिए 20 करोड़ रुपये की व्यवस्था। इसके अतिरिक्त विन्ध्याचल एवं नैमिषारण्य में स्थल विकास के लिए 30 करोड़ रुपये की व्यवस्था।

वन एवं पर्यावरण विभाग- 1065 करोड़ रुपये

प्रदेश में वर्ष 2030 तक वनावरण एवं वृक्षावरण 15 प्रतिशत करने का लक्ष्य। 2021 व 2022 के वृक्षारोपण का लक्ष्य 65 35 करोड़ निर्धारित। प्रतीकारात्मक वनरोपण योजना के लिए 600 करोड़ रुपये की बजट व्यवस्था। सामाजिक वानिकी कार्यक्रम को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए 400 करोड़ रुपये की व्यवस्था।

समाज कल्याण विभाग- 5030 करोड़ रुपये

प्रदेश में वृद्धावस्था व किसान पेंशन योजनान्तर्गत 3100 करोड़ रुपये की व्यवस्था। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजनान्तर्गत 500 करोड़ रुपये की व्यवस्था। अनुसूचित जाति पूर्वदशम एवं दशमोत्तर तथा सामान्य वर्ग की छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत 1430 करोड़ रुपये की व्यवस्था।

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के बजट से पहले कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बजट 2021-22 को मंजूरी दी गई।

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही वित्त मंत्री सुरेश खन्ना तथा अन्य मंत्री विधान भवन रवाना हो गए। सदन में बजट पेश करने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर कैबिनेट की बैठक बुलाई। विधानमंडल का बजट सत्र दस मार्च तक चलेगा।

उत्तर प्रदेश सरकार का बजट पेश करने से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर कैबिनेट बैठक में जाने से पहले वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अपने घर में पूजा की। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पाठ किया। वित्त मंत्री ने बजट बैग लेकर पूजा की। इस दौरान उनके हाथ में बजट बैग के साथ आइपैड भी था। उन्होंने कहा कि इस बार भी बजट में सबका साथ सबका विकास पर फोकस है। योगी आदित्यनाथ सरकार हर वर्ग के हित का ख्याल रखती है। खन्ना ने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि बजट का लाभ उत्तर प्रदेश के सभी 33 करोड़ लोगों को मिले।

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कोविड-19 महामारी का दबाव झेल रही अर्थव्यवस्था और लंबे किसान आंदोलन की गूंज के बीच बजट तैयार किया है। इस बार बजट देखने के लिए सभी विधायक व विधान परिषद सदस्यों को आईपैड प्रदान किया गया है। इसके साथ ही विधान भवन में बड़ी स्क्रीन लगाई गई है, जिसपर सदस्य बजट की झलकियां देख सकेंगे। प्रदेश सरकार का बजट सत्र 18 फरवरी को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ था, जिसमें दोनों सदन के सदस्य मौजूद थे।

मोबाइल एप पर भी बजट

यूपी सरकार का यह बजट एप पर भी उपलब्ध होगा। योगी सरकार का वर्ष 2021-22 का बजट मोबाइल एप पर भी देखा जा सकेगा। सरकार ने इसके लिए ‘उप्र सरकार का बजट’ एप तैयार कराया है। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

सूबे के इतिहास में पहला पेपर लेस बजट

योगी आदित्यनाथ सरकार सोमवार को विधानमंडल के दोनों सदनों में वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सुबह 11 बजे विधानसभा में तो विधान परिषद में नेता सदन डा. दिनेश शर्मा बजट प्रस्तुत करेंगे। सरकार का यह पांचवां और आखिरी पूर्ण बजट होगा। सूबे के इतिहास में पहला कागज रहित बजट भी होगा।

53 भाजपा कार्यकर्ता हिरासत में, राम जन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्यों पर टिप्पणी के बाद टीआरएस विधायक के घर किया था हमला

तेलंगाना के वारंगल में टीआरएस विधायक सी धर्म रेड्डी के निवास पर कथित तौर पर हमला करने के आरोप में रविवार को करीब पचास भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया, कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया था की विधायक ने पीएम मोदी और श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्यों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

विधायक द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक के निवास के बाहर जमकर नारेबाजी की। इतना ही नहीं विधायक के विरोध में कार्यकर्ताओं ने पथराव भी किया जिसके कारण तनाव का माहौल पैदा हो गया। बताया जा रहा है की प्रदर्शनकारी भाजपा कार्यकर्ता यही नहीं रुके बल्कि सी धर्म रेड्डी के घर पर अंडे फेंके और  खिड़की के शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए।

हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए आम लोगों द्वारा राममंदिर ट्रस्ट को दिए जा रहे दान पर रेड्डी द्वारा की गई टिप्पणी की बीजेपी पार्टी ने कड़ी निंदा की।

बीजेपी ने आरोप लगाया की टीआरएस पूरी तरह से पागलपन सा बर्ताव कर रही है।ऐसा लग रहा है जैसे कि यह पार्टी एआईएमआईएम से मिली हुई है,इस तरह लगातार भड़काऊ बयानों के माध्यम से विधायकर तेलंगाना और भगवान श्री राम की बहुसंख्यक आबादी का अपमान कर रहे हैं।

 

बता दे, पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमने 53 भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है और उनके खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

 

PM मोदी के साथ काम कर चुके पूर्व IAS अधिकारी ने थामा ‘कमल’, बीजेपी में शामिल होकर गदगद हुए AK शर्मा

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाने वाले पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर लिया। गुरुवार को मकर संक्रांति के पर्व पर लखनऊ में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के साथ उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की मौजूदगी में एके शर्मा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

गुजरात कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा ने सियासी पारी खेलने का फैसला किया है। यूपी के मऊ जिले के रहने वाले अरविंद कुमार शर्मा का रिटायरमेंट साल 2022 था, लेकिन उन्होंने अचानक स्वैच्छिक सेवानिवृत्त लेकर सभी को चौंका दिया। शर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अति विश्वसनीय अधिकारियों में से एक रहे हैं। माना जा रहा है कि बीजेपी उन्हें विधान परिषद भेज सकती है।

सीएम योगी का जताया आभार

शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उनकी अनुपस्थिति में आभार जताते हुए कहा कि वह मऊ जिले के पिछड़े गांव से ताल्लुक रखते हैं। वह राष्ट्रवाद और पार्टी की सेवा के लिए राजनीति में आए हैं। एके शर्मा ने पार्टी ज्वाइन करने के बाद कहा कि मैं भाजपा में आने पर खुश हूं।

अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि मैं पार्टी में शामिल होकर आज गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। देश में दल और पार्टियां बहुत हैं। मैं किसी राजनीतिक दल से संबंधित नहीं हूं, फिर भी भाजपा जैसी पार्टी का सदस्य बन गया हूं। यह काम सिर्फ मोदी जी और भाजपा ही कर सकती है। पार्टी जो जिम्मेदारी सौंपेगी उसे स्वीकार करेंगे। अन्य सवालों का जवाब देने के बजाय शर्मा हाथ जोड़कर चले गए।

ईमानदार छवि वाले हैं एके शर्मा- स्वतंत्र देव

इस दौरान यूपी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने कहा कि अरविंद शर्मा कई सामाजिक कार्यों में भागीदारी देते रहे हैं। उनकी ईमानदार छवि है। अरविंद शर्मा मूल रूप से यूपी के मऊ के रहने वाले हैं। अरविंद शर्मा जी की गिनती भारत सरकार के चुनिंदा अफसरों में होती है। लो प्रोफाइल रहते हुए पीएमओ और फिर एमएसएमई में बेहतरीन काम के लिए चर्चा में रहें है।

लंबे समय तक पीएम के साथ कर चुके हैं काम

पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 1998 कैडर के गुजरात के चर्चित आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेहद करीबी माना जाता है। दो वर्ष की नौकरी बाकी रहने के बाद भी स्वैच्छिक सेवानिवृति लेने वाले अरविंद कुमार शर्मा को एक व्यापक दृष्टिकोण वाला परिश्रमी अधिकारी माना जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गुजरात के साथ पीएम ऑफिस, दिल्ली में भी काम करने का उनका लम्बा अनुभव है।

विधान परिषद भेज सकती है भाजपा!

माना जा रहा है कि अरविंद कुमार शर्मा को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश से विधान परिषद सदस्य बनाने जा रही है। विधान परिषद की 12 सीट में से भाजपा का दस पर कब्जा बिल्कुल तय माना जा रहा है। भाजपा 16 जनवरी तो अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करेगी।