Tag Archives: uttar-pradesh-mirzapur

आयुष्मान भारत वेलनेस सेंटरों को किया जाए क्रियाशील… पार्थसारथी सेन शर्मा

संवाददाता संतोष गुप्ता. जनपद नोडल और प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने लिया अधिकारियों की क्लास। साथ ही निरीक्षण कर जाना जिले का विकास। तो वही प्रमुख सचिव ने जनता तक विकास पहुंचाने का दिए निर्देश।

जानकारी के साथ प्रमुख सचिव चिकित्सा पार्थसारथी सेन शर्मा ने आज अधिकारियों के साथ बैठक की और चिकित्साधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक सीएचसी एवं पीएचसी पर पूर्वान्ह 10 से 12 बजे तक कम से एक चिकित्सक अनिवार्य रूप से बैठना सुनिश्चित करें।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उन्होने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर जहां आपरेशन थियेटर की सुविधाए उपलब्घ हो और वहां पर सर्जन/अन्य सम्बन्धित चिकित्सक की तैनाती करते हुए आवश्यकतानुसार आपरेशन भी सुनिश्चित कराया जाय।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

तो वह सारी सुविधा उपलब्ध हो. ई संजीवनी पोंर्टल के माध्यम से टेली मेडिसिन से मरीजो को जोड़कर करे लाभान्वित। प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो के साथ बैठक कर दिये गये निर्देश। जनपद मिर्जापुरएवं सोनभद्र में आयुष्मान भारत योजनान्तर्गत गोल्डन कार्ड बनाने की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुये बढ़ाने का दिया निर्देश। कहा कि आयुष्मान भारत वेलनेस सेंटरो को किया जाय क्रियाशील। प्रमुख सचिव द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चुनार एवं वेलनेस सेंटर का किया गया निरीक्षण।सीखड़ विकास खण्ड के अन्तर्गत संचालित नव चेतना केन्द्र में भ्रमण कर वर्मी कम्पोस्ट व अन्य औद्यानिक/कृृषि आधारित नर्सरी का भी किया निरीक्षण। कलेक्ट्रेट सभागार में विकास परक अधिकारियों के साथ बैठक कर पूर्व में मंत्रीमंडल समूह के द्वारा निरीक्षणोपरान्त अनुपालन आख्या की भी ली जानकारी।

मिर्जापुर विकास भवन पर मनरेगा महिला मेठ ने किया प्रदर्शन..

मिर्जापुर, संवाददाता संतोष गुप्ता। नगर के पथरहिया स्थित विकास भवन में मंगलवार को मनरेगा महिला मेठ ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद सीडीओ श्रीलक्ष्मी वीएस को पत्रक सौंपा। जिले के सभी ब्लाकों की मनरेगा महिला मेठ ने आरोप लगाया कि छह माह से उनको मानदेय नहीं दिया गया है। ऐप डाउनलोड को लेकर भी दिक्कते हैं। प्रधान से लेकर ब्लाक के अधिकारी उनकी बात नहीं सुनते हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

ब्लाकों पर अपनी समस्या को लेकर कई बार प्रदर्शन व ज्ञापन सौंपा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। थक हार कर महिला मेठ ने सीडीओ से मिलकर अपनी बात कहने का निर्णय लिया। इसके बाद सभी ब्लाकों की सैकड़ों मनरेगा महिला मेठ मंगलवार को विकास भवन पहुंच गई। पहले गेट पर ही जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद सीडीओ के कक्ष तक पहुंच गई। लेकिन सीडीओ श्रीलक्ष्मी वीएस किसी कार्य से बाहर थी। इसकी जानकारी होने पर महिलाओं ने उनसे मिलकर ही घर लौटने की बात कहकर कक्ष के बाहर खड़ी रहीं। इस दौरान विकास भवन परिसर में काफी गहमा गहमी का महौल रहा।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

जिला कलेक्टर पर मनरेगा महिला मेट की कार्यकर्तियों ने अपनी तीन सूत्रीय मांगो को लेकर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। महिला मेट पदाधिकारियों ने जिला अधिकारी को तीन सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा। और अपनी मांग पत्र में मांग किया की उत्तर प्रदेश की समस्त महिला मेट महिलाओ को नियमित रूप से मासिक मानदेय सहित ब्लाकों में कर्मी घोषित किया जाए, उनको प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाए।

मिर्ज़ापुर: नहर किनारे मिला युवक का शव.. हत्या की आशंका

मिर्ज़ापुर संवाददाता संतोष गुप्ता। नहर किनारे लहूलुहान युवक का शव मिलने से मची सनसनी, युवक का शव मिलने की खबर पर जुटी ग्रामीणों की भीड़, विंध्याचल थाना क्षेत्र के जासा बघौरा गाँव के नहर किनारे मिले शव की शिनाख्त अकोढ़ी ग्राम निवासी अमितेश कुमार सिंह के रूप में हुई जो धनबाद जाने के लिए घर से निकला था। शव मिलने की सूचना पर एसपी सिटी मौके पर पहुंचे,

 

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

आज सुबह जासा बघौरा गाँव की नहर के किनारे एक युवक को लहूलुहान पड़ा देख क्षेत्र में जंगल की आग की तरह बात फैल गई और ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंचा हर शख्स मृतक का चेहरा देख कर उसे पहचानने के प्रयास में लगा रहा। जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। युवक का नब्ज टटोला गया, उसके प्राण पखेरू उड़ चुके थे। तलाशी के दौरान उसके पास मिले एक कंपनी के परिचय पत्र पर अमितेश कुमार सिंह लिखा हुआ मिला जिससे उसकी पहचान विंध्याचल थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गाँव के राकेश कुमार सिंह के पुत्र के रूप में हुई।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

परिजनों को इसकी सूचना दी गई, सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया । परिजन ने बताया कि मृतक कल बुधवार को धनबाद जाने के लिए निकला था, विंध्याचल स्टेशन से ट्रेन पकड़ा था, छोटा भाई छोड़ने गया था, मिर्जापुर स्टेशन पर उतर गया था .

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कानूनी कारवाई मे लगी है। युवक के गले पर काला निशान और सिर पर चोट का निशान मिला है। आशंका हैं कि युवक को साजिश के तहत विंध्याचल लाया गया। इसके बाद योजना के तहत वारदात को अंजाम देकर हमलावर निकल गए। शव को कब्जे में लेकर पुलिस छानबीन करने में लगी है। युवक की हत्या किये जाने की तहरीर दी गई है। मामला दर्ज करके कार्रवाई किया जायेगा.