Tag Archives: vocal4local

लखनऊ में होगा चौबीसवें “हुनर हाट” का आयोजन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे उद्घाटन

लखनऊ। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा यूपी के लखलऊ में 22 जनवरी से 04 फरवरी 2021 तक 24वें “हुनर हाट” का आयोजन किया जाएगा। इस हुनर हॉट में देश के सभी  राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के दस्तकारों, शिल्पकारों के स्वदेशी उत्पादों  के साथ लगभग 500 हुनर के उस्ताद शामिल हो रहे हैं। “हुनर हाट” का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।

लखनऊ के “हुनर हाट” में आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाण, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, लद्दाख, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, ओड़िशा, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से लगभग 500 हुनर के उस्ताद शामिल होंगे।

लखनऊ के “हुनर हाट” में आने वाले लोग देश के पारंम्परिक लजीज पकवानों का लुत्फ भी उठाएंगे। वहीँ, देश के जाने माने कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किये जाने  वाले  विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम “हुनर हॉट’ के आकर्षण का केंद्र होंगे। कलाकारों  द्वारा प्रतिदिन “आत्मनिर्भर भारत”  थीम पर गीत संगीत के कार्यक्रम होंगे।