Tag Archives: Weather

Weather: ठंड का सितम जारी… गिरेगा पारा…बर्फबारी होने के आसार

Weather: उत्तर भारत में शीतलहर से अब थोड़ी फिलहाल राहत है। लेकिन शुक्रवार सुबह 5:30 बजे राजधानी दिल्ली में तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। लेकिन मौसम विभाग के माने तो अगले दो दिनों में फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

वहीं मौसम विभाग के अनुसार 14 से 16 जनवरी के बीच पारा 5 डिग्री तक नीचे आ सकता है। मौसम विभाग के रिपोर्ट के अनुसार बताया गया है कि पश्चिमी विभोक्ष जारी है जिसके चलते हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बता दें कि 13 जनवरी को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग अलग स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है। पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आस पास के क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। सप्ताह के दौरान देश के बाकी हिस्सों में कोई महत्वपूर्ण बारिश होने की संभावना नहीं है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

दिल्ली में गुरुवार को कई इलाकों में हल्की बारीश हुई थी। तापमान की बात करें तो राजधानी दिल्ली का तापमान शुक्रवार सुबह 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पालम में दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में 11 डिग्री सेल्सियस, लखनऊ में 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Weather: शीतलहर के बीच, इन राज्यों में हो सकती है बारिश, पढ़े पूरी खबर…

DESK:  उत्तर प्रदेश सहित पूरे भारत में भारी ठंड का दौर जारी हो गया है। मैदानी इलाकों में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर नमी और हल्की हवाओं के कारण पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भारी ठंड देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों के दौरान कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। अगले 3 दिनों के दौरान बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा और बारिश की संभावना है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

हिमालय से आने वाली शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण अगले कुछ दिनों तक अलग-अलग इलाकों में शीत लहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है। बंगाल की दक्षिण खाड़ी के मध्य भागों और इससे सटे पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र संबंधित चक्रवाती परिसंचरण मध्य-क्षोभमंडल स्तर तक बना रहता है। इसके धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु, केरल और अंडमान निकोबार, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और अरुणाचल में छिटपुट हल्की बारिश होने की संभावना है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मानसून की गतिविधियों में तेजी आठ जुलाई से आने की संभावना,जबकि तेज बारिश 10 के बाद ही हो सकती है

अगले 24 घंटों के दौरान, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर पश्चिमी भारत से हीटवेव की स्थिति समाप्त होने की उम्मीद है। पूर्वोत्तर भारत, बिहार, ओडिशा के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, विदर्भ के अलग-अलग हिस्सों, तटीय कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा के अलग-अलग हिस्सों और दक्षिण और पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दक्षिण गुजरात, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, आंतरिक कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और लद्दाख में हल्की बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

मानसून की गतिविधियों में तेजी आठ जुलाई से आने की संभावना है, जबकि तेज बारिश 10 के बाद ही हो सकती है। मौजूदा समय में क्रॉस इक्वाटोरियल फ्लो कमजोर पड़ गया है, जबकि मानसूनी हवा की दिशा परिवॢतत हो गई है, जिसकी वजह से बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित नहीं हो पा रहा है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने अगले दो दिन बूंदाबांदी और बदली छाई रहने की संभावना जताई है।

एक ट्रफ रेखा उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों से लेकर बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल होते हुए पूर्वोत्तर असम तक फैली हुई है। चक्रवाती हवा का क्षेत्र पाकिस्तान और इससे सटे क्षेत्र पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा विदर्भ से तेलंगाना और आंतरिक तमिलनाडु होते हुए दक्षिणी तमिलनाडु तक फैली हुई है।

 

अचानक बदला मौसम का मिजाज, दिन में दिखा रात जैसा नजारा  

नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में बृहस्पतिवार देर शाम मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई इलाकों में आंधी के साथ-साथ बारिश भी हो रही है। आसमान में छाए काले बादल की वजह से शाम में ही लोगों को गाड़ियों की लाइट ऑन करनी पड़ी।

बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। इससे पहले दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत से 2 डिग्री अधिक 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पश्चिमी दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश के बीच ओले भी गिरे हैं।

बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही आज दिन में बादल छाये रहने और हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 153 दर्ज किया। सुबह साढ़े आठ बजे तक आर्द्रता 59 प्रतिशत दर्ज की गई थी। मौसम विभाग ने बताया था कि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने की संभावना है।