Tag Archives: Weekend Curfew In Delhi

कोरोना का कहर, दिल्ली में लगा वीकेंड कर्फ्यू, जानिए कहां कितनी रहेगी पाबंदी

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना महामारी का कहर  बढ़ते देख वीकेंड कर्फ्यू लगा दिया गया है। ये लॉकडाउन शुक्रवार रात 10 बजे से शुरू होगा और सोमवार सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की।

केजरीवाल ने कहा कि जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों और शादियों के लिए लोगों को कर्फ्यू पास दिया जाएगा। मॉल, जिम, स्पा, ऑडिटोरियम को बंद रहेंगे। सिनेमा हॉल 30% क्षमता पर चलाए जा सकते हैं।

बुधवार को दिल्ली में कोविड के 17,282 नए मामले आए, जो अब तक के सबसे ज्यादा हैं। कोरोना से फिर 104 लोगों की मौत हो गई। जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 50,736 तक जा पहुंची। दिल्ली सरकार के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को 13,468 मामले दर्ज किए गए थे और 81 मौतें हुई थीं। इस बीच, 9,952 लोगों संक्रमण से उबर गए। वायरस से छुटकारा पाने वालों का आंकड़ा अब 705,162 हो गया है। फिर 104 लोगों की मौत हो जाने के बाद मरने वालों की कुल संख्या 11,540 हो गई है।