Tag Archives: #wheather

हिमाचल के लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी, रास्ते हुए ब्लॉक

हिमाचल प्रदेश। लाहौल-स्पीति में मौसम का मिजाज बदल गया और वहां भारी बर्फबारी देखी गई। जिसके बाद लाहौल-स्पीति जिले के सिस्सू में राष्ट्रीय राजमार्ग 3 ब्लॉक हो गया। इससे पहले शनिवार को क्षेत्र में शीत लहर का कहर देखने को मिला था। जिससे स्थानीय लोगों को खासा मुसीबतों का सामना करना पड़ा।

अब राष्ट्रीय राजमार्ग 3 के ब्लॉक हो जाने के बाद लोगों को आवाजाही में परेशानी होगी। मौसम विभाग ने चेतावनी दी थी कि रविवार को भारी बर्फबारी होने की चेतावनी दी थी। बर्फबारी और रास्ते ब्लॉक होने से लोगों की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं।

पश्चिमी हिमालय में भारी बर्फबारी और बारिश देखी गई और मैदानी इलाके, पंजाब और उसके आस-पास वाले इलाकों पर एक चक्रवाती परिसंचरण शुरू होता देखा गया। एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इसके पड़ोस पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पैदा हुआ।

आईएमडी के अनुसार इन्हीं वजहों से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में हल्की बारिश और बर्फबारी देखमने को मिल सकती है। इसी के साथ कुछ जगहों पर बारिश के साथ मध्यम गरज के होने की भी संभावना है।

उत्तराखंड में भी इसी तरह के मौसम का अनुभव होने की उम्मीद है। उत्तर पंजाब, उत्तरी हरियाणा और चंडीगढ़ में रविवार तक हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

आने वाले दिनों में भारत के इन राज्यों में बारिश और आंधी के आसार

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को हुई बारिश के बाद राजधानी क्षेत्र में अब मौसम एकदम साफ हो गया है। सुबह, शाम ठंड और दोपहर में तेज धूप रहती है, जिसके कारण लोगों को राहत मिली हुई है।

वहीं, देश के दूसरे राज्यों की बात करें तो बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर पूर्वी राज्यों के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इन राज्यों में सात फरवरी तक बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए मौसम बुलेटिन के अनुसार बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 6 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। 6 और 7 फरवरी को असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में बारिश और गरज के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, तीन दिन तक बारिश और बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड। अगले तीन दिन बारिश और बर्फबारी का मौसम बन रहा है। जनवरी के सूखा चले जाने के बाद फरवरी की शुरुआत में बारिश की उम्मीद बंधी है। बुधवार को गढ़वाल क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है। गुरुवार और शुक्रवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, बुधवार को गढ़वाल मंडल के पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होगी। जबकि अन्य स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा। गुरुवार को राज्य के अधिकांश स्थानों में मध्यम बारिश के साथ ही बर्फबारी भी होगी।

उन्होंने बताया कि राज्य के 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में गुरुवार से बर्फबारी शुरू हो जाएगी। शुक्रवार को पूरे राज्य में हल्की बारिश रहेगी और 2200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होगी।

बिक्रम सिंह ने बताया कि जनवरी में सामान्य के मुकाबले कम बारिश हुई है और अगर अगले तीन दिन अनुमान के मुताबिक बारिश और बर्फबारी होती है तो इस सीजन में बारिश के औसत में भी सुधार होगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक गुरुवार को हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और यूएसनगर में ओलावृष्टि होने के साथ ही आकाशीष बिजली भी चमकेगी। छह फरवरी से फिर राज्य में मौसम शुष्क रहेगा मैदानी हिस्सों में बादल छाए रहेंगे।

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी, दिल्ली सहित कई राज्यों में हो सकती है बारिश

नई दिल्ली,धने कोहरे का असर लगातार ट्रेन और फ्लाइट्स पड़ रहा है। देश में घने कोहरे के चलते कम हुई विजिबलिटी ने लोगों को परेशान कर दिया है। इसके चलते आज 4 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। पिछले कई दिनों से लगातार ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

बता दें कि दिल्ली, यूपी, हरियाणा, बिहार सहित उत्तर भारत के ज्यादा राज्यों में सुबह-शाम के वक्त घना कोहरा दर्ज किया जा रहा है। इसके साथ ही शीतलहर और कड़ाके की ठंड सितम ढा रही है।

साल 2021 के फरवरी महीने की आज दूसरी तारिख है, लेकिन लोगों को अभी तक कुछ राहत मिलती हुई नहीं दिखाई दे रही है। दरअसल, पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है, जिसका सीधा असर मैदानी इलाकों में पड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का अधिकतम स्तर 100 व न्यूनतम 38 फीसद रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, कल दिल्ली में बारिश हो सकती है, जिसके चलते लोगों की पेरशानी बढ़ सकती है।