Tag Archives: Yamuna Expressway

जानिए, यमुना एक्सप्रेस-वे पर क्यों कराई गई ट्रेनी प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग

मथुरा। यूपी के मथुरा में बृहस्पतिवार को यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक प्राइवेट ट्रेनी प्लेन की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई।  दो सीट वाले विमान में किसी तरह की तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर प्लेन के पायलट जागृत ने इसकी सकुशल लैंडिंग कराई। विमान के दोनों पायलट सुरक्षित हैं। मामले की जानकारी मिलते ही मथुरा और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।

बता दें कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्थित जेवर टोल प्लाजा से 10 किलोमीटर की दूरी पर  बृहस्पतिवार दोपहर करीब 1 बजे तकनीकी खराबी के कारण एक ग्लाइडर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की गई। विमान की लैंडिंग के दौरान कोई भी नुकसान नहीं हुआ। दोनों पायलट भी सुरक्षित हैं। बतात चलें कि नारनौल से अलीगढ़ जाते समय यमुना एक्सप्रेस-वे जेवर टोल से 10 किलोमीटर पहले ग्लाइडर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।