Home उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश : कासगंज में शराब माफियाओं ने पुलिस पर किया हमला, सिपाही की मौत, दरोगा घायल
उत्तर प्रदेशजुर्म

उत्तर प्रदेश : कासगंज में शराब माफियाओं ने पुलिस पर किया हमला, सिपाही की मौत, दरोगा घायल

Share
Share

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज में अवैध शराब की बिक्री बंद करवाने गई पुलिस पर शराब माफियाओं ने हमला कर दिया। हमले में एक कांस्टेबल शहीद हो गया, जबकि एक सब-इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक कांस्टेबल की पहचान देवेंद्र के रूप में हुई है जबकि एसआई की पहचान अशोक कुमार के रूप में हुई है।

मामला कासगंज के थाना सिढ़पुरा क्षेत्र का है। जहां पुलिस को गांव नगला धीमर में बड़े स्तर पर अवैध शराब का कारोबार चलाए जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम मंगलवार को गांव में छापा मारने पहुंची। लेकिन शराब माफियाओं को पुलिस की इस कार्रवाई की भनक पहले ही लग गई थी। नतीजा ये हुआ कि बदमाशों ने पुलिस को घेर लिया और सब इंस्पेक्टर अशोक और सिपाही देवेंद्र को बंधक बना लिया। इस हमले में  सिढ़पुरा थाना में तैनात दारोगा गंभीर रूप से घायल होल गए जबकि सिपाही देवेंद्र की मौत मौत हो गई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जन्मदिन पार्टी के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या.

बिजनौर (उत्तरप्रदेश) : चांदपुर के शिवाला कला थाना क्षेत्र में जन्मदिन पार्टी...

कानपुर देहात में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती एवं 34 बकरियों की मौत।

कानपुर देहात : रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के कपराहट ग्राम पंचायत के मजरा...

डकैती की योजना बना रहे 12 आरोपी गिरफ्तार, दो AMU छात्र भी शामिल।

अलीगढ़ । सिविल लाइन और क्वार्सी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते...

कानपुर देहात में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़,चार गिरफ्तार।

कानपुर देहात । कानपुर देहात पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिल...