आज मथुरा में कृषि कानून के विरोध में केंद्र सरकार को घेरेंगी प्रियंका गांधी वाड्रा

आगरा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को भगवान श्री कृष्ण की नगरी मथुरा में कृषि कानूनों के विरोध में केंद्र सरकार को घेरेंगी।

प्रियंका के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के करीब एक दर्जन नेता भी किसान पंचायत में कृषि कानून से होने वाले नुकसानों के बारे में किसानों का समझाएंगे। प्रियंका करीब एक से डेढ़ घंटे के मध्य में मथुरा पहुंचेंगी।

कांग्रेस का उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री चेहरा प्रियंका गांधी वाड्रा इन दिनों बेहद धार्मिक हो गई हैं। उत्तर प्रदेश में अपने दौरे पर मंदिरों के साथ मजारों पर भी माथा टेक रही हैं। इसी क्रम में उनका मंगलवार को मथुरा का दौरा है। जहां पर वह ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में पूजा-पाठ करेंगी।

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के दौरे में मां शाकुंभरी के दर्शन के साथ ही मजार पर माथा टेकने वाली प्रियंका गांधी ने प्रयागराज के संगम में डुबकी लगाने के साथ मनकामेश्वर मंदिर में जाकर दर्शन-पूजन किया।

इसके बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आग मथुरा में रहेंगी। मथुरा में वह ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भी माथा टेकेंगी। किसानों से जुड़े मुद्दे को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा सॉफ्ट हिंदुत्व का रास्ता अपना रही हैं। वह मथुरा के पालीखेड़ा में किसान पंचायत को संबोधित करने के बाद मंदिर में देहरी पूजन करेंगी।

कांग्रेस महासचिव के प्रदेश के धार्मिक स्थलों की ओर रुख करने के बाद से यह कयास लगाए जा रहे थे कि कान्हा की नगरी में प्रियंका वाड्रा ठाकुर बांकेबिहारी के मंदिर या कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक जा सकती हैैं।

उनके निजी सचिव संदीप सिंह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी रोहित चौधरी, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सचिव धीरज गूजर ने यहां पार्टीजनों के साथ मंथन कर कार्यक्रम को फाइनल किया।

प्रियंका गांधी वाड्रा पालीखेड़ा मैदान में आयोजित कांग्रेस की किसान पंचायत पहुंचेंगी। वहां संबोधन के बाद ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में देहरी पूजन करेंगी। मंदिर में दर्शन के बाद उनका दिल्ली वापस जाने का कार्यक्रम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *