पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशो को किया गिरफ्तार

जनपद कानपुर देहात में पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली। जब पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशो को धर दबोचा। जिसमें दोनो बदमाश घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने टायर भरे ट्रक की लूट और चालक की जलाकर हत्या किए जाने की घटना का पुलिस ने खुलासा किया।
दरअसल जनपद कानपुर देहात के अमराहट थाना क्षेत्र के सिहुरा गांव के पास बीहड़ में बीती 22 मई को टायर लदे ट्रक में आग लगने की सूचना पर पुलिस आलाधिकारी पुलिस बल और फायर विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फायर विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वही पुलिस को ट्रक चालक की जली हुई लाश भी मिली। जिसके बाद पुलिस टीम घटना के अनावरण के प्रयास में जुट गई। इसी के चलते पुलिस को सफलता हाथ लगी। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशो को धर दबोचा।
बाइट – अरविन्द मिश्रा (पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात)
रिपोर्ट – बिबेक द्विवेदी (कानपुर देहात, उत्तरप्रदेश)