मनोरंजन

बिग बॉस से निकलते ही खुली किस्मत, इस एक्ट्रेस को मिलन लगे फिल्मों के ऑफर

निक्की तंबोली के करीबी सूत्रों ने बॉलीवुड लाइफ को बताया कि एक नहीं बल्कि तीन प्रोड्यूसर प्रोजेक्ट्स लेकर उनके पास आए हैं। यह बड़े प्रोड्यूसर्स में से एक हैं।

नई दिल्ली। छोटे पर्दे के रियलिटी शो बिग बॉस 14 में अभिनेत्री निक्की तंबोली टॉप तीन कंटेस्टेंट्स में से एक थीं। उन्होंने शो में रहते हुए अपने खेल और रणनीति से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। निक्की तंबोली अपने बयानों के लेकर भी काफी चर्चा में रही थीं। अब उनके फैंस के लिए खुशखबरी है। शो से निकलते ही निक्की तंबोली के हाथ बॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट्स लग गए हैं।

Nikki Tamboli, bigg boss 14, Bigg Boss 14 contestants list, nikki tamboli movies, nikki tamboli inst

निक्की तंबोली के करीबी सूत्रों ने बॉलीवुड लाइफ को बताया कि एक नहीं बल्कि तीन प्रोड्यूसर प्रोजेक्ट्स लेकर उनके पास आए हैं। यह बड़े प्रोड्यूसर्स में से एक हैं। निक्की तंबोली की टीम ओटीटी प्लेटफॉर्म के कुछ प्रोजेक्ट्स पर भी चर्चा कर रही है। निक्की तंबोली जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में नजर आ सकती हैं। वह इसको लेकर लगातार मिटिंग कर रही हैं। बीते पांच महीनों के दौरान निक्की तंबोली के सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स की संख्या तीन गुना बढ़ी है। लोग इस चीज को नोटिस कर रहे हैं।

Nikki Tamboli, bigg boss 14, Bigg Boss 14 contestants list, nikki tamboli movies, nikki tamboli inst

सूत्र ने आगे बताया है कि बिग बॉस 14 के फिनाले तक सोशल मीडिया पर निक्की तंबोली का फॉलोअर्स की संख्या अच्छी-खासी हो गई है। जैसा कि सभी जानते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में कलाकार आधिकारिक तौर पर घोषणा किए जाने तक शांत रहना पसंद करते हैं। निक्की तंबोली भी खुद को शांत की हुई हैं क्योंकि वह नहीं चाहती कि पहले से किसी को कुछ पता चले। वह अपने पेशेवर जीवन में अब से सावधानीपूर्वक चलना चाहती है।

Leave a Reply

Back to top button