Top Newsउत्तर प्रदेश

कासगंज में सिपाही की हत्या मामले में दो और गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी

मुख्य आरोपी मोती पर एडीजी जोन आगरा ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। इस मामले में पुलिस मोती सिंह की मां समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। 

उत्तर प्रदेश। कासगंज में हुई सिपाही की हत्या मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार है। हालांकि मुख्य आरोपी मोती सिंह अब भी फरार है। गिरफ्तार किए गए आरोपी मोती सिंह के मामा के लड़के गुड्डू और गिरफ्तार नवाब सिंह के पिता रामेस्वर हैं। पुलिस सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिढपुरा इलाके में 9 फरवरी की शाम अवैध रुप से शराब बनाने की सूचना पर नगला धीमर गांव में गए देरोगा और कांस्टेबल पर शराब माफियाओं ने हमला कर सिपाही देवेंद्र कुमार कुर्की की हत्या कर दी थी। घटना में उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह गंभीर रुप से घायल हो गये थे। घटना के बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी का भाई एलकार सिंह अगले दिन तड़के काली नदी के पास मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया था।

इस मामले में कासगंज पुलिस ने कटरी में कॉम्बिंग के दौरान सिपाही देवेन्द्र की हत्या के मुख्य आरोपी मोती सिंह के मामा के लड़के गुड्डू और गिरफ्तार नवाब सिंह के पिता रामेस्वर को गिरफ्तार कर लिया लेकिन घटना के सात दिन बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर मोती सिंह की अभी गिरफ्तार नहीं हो सकी है। मुख्य आरोपी मोती पर एडीजी जोन आगरा ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। इस मामले में पुलिस मोती सिंह की मां समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button