Top Newsउत्तर प्रदेशराष्ट्रीय न्यूज

साक्षी महाराज ने की विवादित बयानों की बौछार, कहा- ‘कांग्रेस का हाल खिसियानी बिल्ली जैसा’

कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ये सब उन जगहों पर हो रहा है जहां कांग्रेस की सरकार है। ये सब सीएए, एनआरसी, धारा 370 और राम मंदिर के निर्माण का दर्द झलक रहा है। उन्होंने कहा कि इस समय कांग्रेस का हाल खिसियानी बिल्ली खम्भा नोचे वाला हाल है।

उन्नाव से भारतीय जनता पार्टी के सासंद साक्षी महाराज ने एक बार फिर से विवादित बयान देकर चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने किसानों के प्रदर्शन पर अपनी बात रखते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। साक्षी महाराज ने कहा कि ये प्रदर्शन सिर्फ दो ही जगहों पर ही क्यों किया जा रहा है? सिर्फ इसलिए क्योंकि वहां कांग्रेस की सरकार है। निशाना कहीं है और इरादे कुछ और ही है। ये सब CAA, NRC, धारा 370 और राम मंदिर के निर्माण का दर्द है जो अब झलक रहा है।

दरअसल, अपने जन्मदिन के मौके पर साक्षी महराज ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि किसान इस वक्त अपने खेत में काम कर रहा है और जो प्रदर्शन कर रहे हैं, वो या तो भटके हुए किसान हैं या फिर वो कोई बहुत बड़ा व्यापारी है। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ये सब उन जगहों पर हो रहा है जहां कांग्रेस की सरकार है। ये सब सीएए, एनआरसी, धारा 370 और राम मंदिर के निर्माण का दर्द झलक रहा है। उन्होंने कहा कि इस समय कांग्रेस का हाल खिसियानी बिल्ली खम्भा नोचे वाला हाल है। किसान तो अपने खेतों में काम कर रहा है।

साक्षी महाराज ने प्रेस वार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर भी विवादित बयान दिया और कहा कि अखिलेश जी भी पढ़े लिखे व्यक्ति हैं, लेकिन उनकी स्थिति भी इस समय दिगभर्मित है। वह खुद तय कर लें कि उन्हें किस रास्ते पर चलना है।

https://youtu.be/A-7E4uOQVyM

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button