NATIONALNEWSउत्तर प्रदेशराज्य

किसानों को आश्वासन: बोले सीएम योगी- आप प्राकृतिक खेती कीजिए…मार्किट हम देंगे

आमदमी को दोगुना करने का काम रही है...

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर में कृषि विभाग द्वारा आयोजित रबी गोष्ठी में पहुंचे। योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित इस कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, प्राकृतिक खेती जीरो बजट खेती होती है, इससे किसानों को बड़ा लाभ होता है। डबल इंजन की सरकार किसानों की आमदमी को दोगुना करने का काम रही है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

किसानी ही देश में एक ऐसा सेक्टर है, जिसमें कभी मंदी नहीं आती। कोरोना काल के दौरान जब दुनियां महामारी का दंश झेल रही थी, सभी सेक्टर बंद हो चुके थे, देश ही नहीं दुनियां मंदी के दौर से गुजर रही थी। लेकिन उस वक्त भी एक मात्र खेती किसानी ऐसा सेक्टर है, जहां हमारे किसानों ने कोरोना के दौरान भी उत्पादन बढ़ाया और उन्हें अच्छा मुनाफा हुआ।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

प्राकृतिक खेती से कम लागत में बढ़ा सकेंगे उत्पादन
अगर किसान प्राकृतिक यानी कि जैविक खेती को आगे बढ़ाएंगे तो कम लागत में वे उत्पादकता को भी आगे बढ़ा सकेंगे। इसके लिए सरकार की ओर से लगातार व्यापाक कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। सीएम ने कहा, ​रबी की फसल उत्तर प्रदेश के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। गेंहू की फसल उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक होती है। लेकिन जरूरत है कि गेंहू के साथ अन्य फसलों को भी बढ़ावा दिया जाए।

सीएम योगी ने कहा, किसानों को फसल बीमा योजना से जोड़ा गया है। हम कृषि क्षेत्र में लगातार काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री सिंचाई योजना से किसानों को बहुत फायदा पहुंचा है। इसकी वजह से गेहूं के उत्पादन में यूपी नंबर वन बन गया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

देश के 20 फीसदी खाद्यान उत्पादन कर रहा यूपी
सीएम योगी ने कहा, उत्तर प्रदेश देश की आबादी का सबसे बड़ा राज्य है और खेती किसानी यहां आमदनी का शुरू से एक प्रमुख जरिया रहा है। यहां की भूमि भी सबसे अधिक उर्वरा भूमि है। आज स्थिति यह है कि 12 फीसदी हमारे पास देश में कृषि भूमि है, जिसमें देश का 20 फीसदी खाद्यान उत्तर प्रदेश अकेले उत्पादन कर रहा है। ऐसे में जरूरत है कि इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाते ही उत्तर प्रदेश देश ही नहीं बल्कि दुनियां में सबसे अधिक खाद्यान उत्पादन वाला राज्य बनें।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

कृषि मंत्री भी रहे मौजूद
इसके अलावा सीएम योगी ने कार्यक्रम में कृषि विभाग की ओर से लगाए गए कृ​षि स्टॉलों का भी निरीक्षण किया। साथ ही प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की गोदभराई की रस्म भी पूरी की और बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया।

गोष्ठी में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, कृषि उत्पादन आयुक्त एवं चारों मंडलों के अधिकारी व किसान शामिल हुए। किसानों द्वारा अपने उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई। इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री लखनऊ रवाना हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button