NEWSउत्तर प्रदेशराज्य

UP में 5 दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड… कोहरे का अलर्ट…जानिए जिलों के नाम

जिलों में आज से अगले 5 दिनों तक बर्फीली हवाएं चलने के आसार हैं...

DESK: प्रदेश में दो दिन की राहत के बाद रविवार से मौसम के फिर बदलने का अनुमान है। शनिवार रात से ही लखनऊ समेत कई जिलों में शीतलहर शुरू हो गई। रविवार को लखनऊ और उसके आसपास मौसम साफ है। कोहरा नहीं है। गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज सहित आसपास के जिलों में आज से अगले 5 दिनों तक बर्फीली हवाएं चलने के आसार हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

कल यानी सोमवार को UP के 36 जिलों में कोहरे का अलर्ट है। शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा। इस दौरान पारा 5 डिग्री तक गिर सकता है। इससे ठंड और बढ़ेगी। वहीं, मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लोगों को ठंड से बचने की अपील की है।

यूपी के 7 सबसे ठंडे जिले…

जिला तापमान(न्यूनतम)
बरेली 4.3°C
इटावा 6.6°C
बरेली 4.3°C
मुरादाबाद 7.5°C
फर्रुखाबाद 7.6°C
शाहजहांपुर 8.1°C
बिजनौर 9.6°C

बरेली सबसे ठंडा, 4.3°C पहुंचा पारा
24 घंटे में प्रदेश में बरेली में सबसे ज्यादा ठंडी पड़ी। यहां तापमान 4.3°C रिकॉर्ड किया गया। हवा की स्पीड 7 किमी प्रति घंटे है। वहीं, प्रयागराज में पिछले 10 दिनों से पड़ रही भीषण सर्दी से शनिवार को थोड़ी राहत मिली। सुबह और रात के समय कोहरा पहले की तुलना में थोड़ा कम दिखाई दिया। प्रयागराज में शनिवार दोपहर के समय मौसम साफ रहा। न्यूनतम तापमान 9°C और अधिकतम 22°C दर्ज किया गया। वहीं, इटावा में न्यूनतम तापमान 6.6°C रिकॉर्ड किया गया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

वेस्ट UP में आज भी बारिश के आसार
मौसम विभाग ने पश्चिमी UP में अगले 2 दिन में हल्की बारिश के आसार जताए थे। शुक्रवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई। आज यानी रविवार को भी पश्चिमी यूपी यानी गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और इसके आसपास के इलाकों में बारिश के आसार बने हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

झांसी में दोबारा शुरू हुई ठंड
झांसी में भीषण ठंड ने दोबारा वापसी की है। शनिवार को करीब 6 दिन बाद कोहरा देखने को मिला। 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चली। शुक्रवार की रात को पारा 12.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, आज अधिकतम तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। शुक्रवार को पारा 28 डिग्री पहुंच गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button