उत्तराखंड

उत्तराखंड :  मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत कल सितारगंज में अस्पताल का करेंगे उद्घाटन

विधायक सौरभ बहुगुणा ने दी यह जानकरी

सितारगंज। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत बुधवार को सितारगंज पहुंचेगे। वह दोपहर दो बजे पीलीभीत रोड स्थित एसएच मल्टी स्पेसिलिटी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। क्षेत्रीय विधायक सौरभ बहुगुणा ने यह जानकरी दी है।

विधायक सौरभ बहुगुणा ने बताया कि वह मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने उनके आग्रह पर यहां आने का आमंत्रण स्वीकार किया है। मुख्यमंत्री यहां से नानकमत्ता जायेंगे। बहुगुणा ने बताया कि जितने भी प्रदेश, जिला, मंडल आदि के नये पदाधिकारी बने हैं। उन्हें आज सम्मानित किया गया। उनसे पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया है। उनका कहना था कि साल-2022 में विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में सभी सक्रिय रूप से पार्टी की सेवा कर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचायें। जिस तरह साल-2017 के चुनाव में नारा था कि ‘हमारा बूथ सबसे मजबूत‘ उसी तर्ज पर काम कर बूथों को मजबूत किया जायेगा।

रिपोर्ट- दीपक भारद्वाज

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button