उपराष्ट्रपति और उनकी पत्नी ने पोंडा में मातृछाया कन्या अनाथालय का किया दौरा, लोगों से की बातचीत

नई दिल्ली।  उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और उनकी पत्नी उषा नायडू ने आज पोंडा के मातृछाया कन्या अनाथालय का दौरा किया। ये अनाथालय गोवा में पणजी से करीब  40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। दोनों ने यहां रहने वाली लड़कियों और स्टाफ से बातचीत भी की। उपराष्ट्रपति यहां अपनी बेटी दीपा वेंकट और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पहुंचे थे। वेंकट स्वर्ण भारत ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी हैं।

नायडू और उनकी पत्नी को यहां इस संस्था के परिसर का दौरा करवाया गया। इस दौरान उन्हें संस्था द्वारा गरीब और अनाथ कन्याओं की स्वस्थ माहौल में परवरिश के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी बताया गया।

मातृछाया ट्रस्ट के सदस्यों की सराहना करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि वे संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों से बहुत प्रभावित हैं। उन्होंने ने कहा कि संस्था द्वारा सही मायनों में देश की पुरातन शेयर एंड केयर  की प्रथा के अनुरूप जरूरतमंदों की सेवा की जा रही है।

नायडू ने इस बात पर खुशी जताई कि यहां से 800 से ज्यादा बच्चियों को गोद लिया जा चुका है और 30 से ज्यादा कन्याओं की शादी भी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि ये जानकर भी प्रसन्नता हो रही है कि बच्चियों ने यहां पढ़ाई-लिखाई और खेलकूद में भी काफी तरक्की की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *