Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशराज्य

नोएडा : कुछ घंटों की बारिश ने ही खोल दी उत्तर प्रदेश के स्मार्ट सिटी के दावे की पोल, सड़कें लबालब और दुकानों में घुसा पानी

मानसून की पहली बारिश ने स्मार्ट सिटी में सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी।

desk : मानसून की पहली बारिश ने स्मार्ट सिटी में सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश होने से सड़कें पानी से लबालब रहीं तो दुकानों में भी गंदा पानी घुस गया। नोएडा के खोड़ा स्थित लेबर चौक के नजदीक मानसून की पहली बारिश ने स्मार्ट सिटी के नालों की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। अनेक मोहल्ले और बाजार जलमग्न हो गए। यह हालत तब है, जबकि जून माह में नालों की सफाई पर लाखों रुपये खर्च किए गए हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सोमवार को सुबह रिमझिम हो रही बारिश ने शहर के बाजार और मोहल्ले चंद मिनटों में जलमग्न हो गए। नाले और नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर आ गया। शहर के निचले इलाकों में बारिश और नालियों का पानी कई घरों में भर गया। लेबर चौक पर जलभराव की वजह से लोगों को परेशानी हुई। मगर निगम ध्यान नहीं दे रहा है।

उत्तर प्रदेश में नोएडा के खोड़ा स्थित लेबर चौक

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

जलभराव के बीच हर जगह सड़कों को खोदकर छोड़ा गया है। जहां बारिश की वजह से कीचड़ हो गया।वाहन तो दूर की बात लोगों के लिए पैदल तक निकलना मुश्किल रहा। सड़कों पर वाहन चालकों को जलभराव के बीच से वाहनो को निकलने में परेशानी हो रही।

Leave a Reply

Back to top button