aaryaa newsINTERNATIONALNATIONALNEWS

Population: 8 अरब पार हुई दुनिया की जनसंख्या…भारत बन जाएगा नंबर वन

इसमें भी सबसे महत्वपूर्ण बात ये की लगभग 17.8 प्रतिशत लोग भारत में रहते हैं...

World Population: दुनिया की आबादी आज आठ अरब को पार कर गई। क्योंकि कुछ दशकों से बढ़ती आबादी पर चिंता जताई जाती रही है। दशकों तक जनसंख्या नियंत्रण के उपायों पर चर्चा भी होती रही है। इस तरह जनसंख्या बढ़ने के नए आंकड़े पर सोच-विचार जरूर होना चाहिए। लेकिन यहां गौर करने की बात यह है. दुनिया में आबादी पिछले 70 वर्षों में तीन गुना से अधिक हो गई है। इसमें भी सबसे महत्वपूर्ण बात ये की लगभग 17.8 प्रतिशत लोग भारत में रहते हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

12 साल में बढ़ी 100 करोड़ जनसंख्या
दुनिया की जनसंख्या लगातार और तेजी से बढ़ रही है। दुनिया की आबदी में 200 करोड़ की बढ़ोतरी पिछले 24 साल में ही हो गई है। पिछले रिकार्ड पर नजर डाले तो पीछे की 100-100 करोड़ के बढ़ोतरी लगभग समान समय में हुई है। 1998 में दुनिया की आबादी 600 करोड़ थी जिसको 700 करोड़ पहुंचने में 12 साल का समय लगा। 2010 में दुनिया की आबादी 700 करोड़ पहुंचने के बाद इसको 800 करोड़ होने में भी 12 साल का समय लगा। आज 15 नवंबर को दुनिया की आबादी 800 करोड़ पार कर गई।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

भारत 2023 में बन जाएगा नंबर वन
वर्तमान में चीन की आबादी 1.426 अरब है और वह दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। दूसरे नम्बर पर भारत हैं जिसकी आबादी 1.412 अरब है। विश्व जनसंख्या दिवस पर UN के अनुमान के मुताबिक 2023 चीन की आबादी भारत से पीछे हो जाएगी। जिसके साथ ही भारत दुनिया की सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश बन जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button