भाजपा की प्रदेश कार्य समिति में सांसद  मेनका गांधी को मिली जगह, बनाया गया विशेष आमंत्रित सदस्य  

सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी ने मिशन-2022 के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बहुप्रतिक्षित 323 प्रदेश कार्यसमिति एवं 94 विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूंची जारी की है।

जानकारी के मुताबिक सूची में सुलतानपुर जिले की सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा जिले के पांच वरिष्ठ नेताओं को भी प्रदेश कार्यसमिति में स्थान मिला है।

जिले से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की सूची में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. एम.पी सिंह,  पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पांडे,  पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. सीताशरण त्रिपाठी, निवर्तमान जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू एवं महिला आयोग सदस्य सुमन सिंह को स्थान मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *