अखिलेश यादव ने इटावा के सैफई में किया मतदान, करहल से प्रत्याशी हैं

उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए तीसरे चरण का मतदान रविवार को सात बजे से प्रारंभ हो गया है। माक पोलिंग से केन्द्रों पर पोलिंग पार्टियों ने ईवीएम को परखा इसके बाद सभी जगह पर मतदाताओं को प्रवेश दिया गया। मतदान में पहले घंटे में कई जगह पर ईवीएम में हल्की खराबी के बीच में लोगों ने गुलाबी ढंग का मजा लेते हुए मतदान किया

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इटावा के सैफई में मतदान किया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ जसवंत नगर विधानसभा के सैफई मतदान केंद्र वोट डाला उनके साथ पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव व तेज प्रताप सिंह यादव भी मौजूद थे। जसवंतनगर से शिवपाल सिंह यादव प्रत्याशी हैं।  मतदान के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया होने जा रहा है। इनको तो उत्तर प्रदेश के किसान माफ नहीं करेंगे। हमने पहले दो चरण के मतदान में शतक लगाया है। इस चरण में भी सपा और गठबंधन बाकी सभी से आगे होगा।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव में मैनपुरी के करहल विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भी हैं। उनके खिलाफ केन्द्र सरकार में मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल भाजपा के प्रत्याशी हैं। इटावा के सैफई में इससे पहले मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई अभय राम यादव ने वोट डाला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार बन रही है। शिवपाल यादव और अखिलेश दोनों एक लाख वोट से ज्यादा से जीत जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *