अब तक कोविड-19 रोधी वैक्‍सीन की 34 करोड़ से अधिक डोज लोगों को दी जा चुकी

दिल्ली - प्राइवेट स्कूलों कि फीस में 15% कि हुई कटौती | Aaryaa News

 देश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच टीकाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि देश में अब तक कोविड-19 रोधी वैक्‍सीन की 34 करोड़ से अधिक डोज लोगों को दी जा चुकी है। राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में 18-44 आयु वर्ग के 9,41,03,985 लोगों ने टीके की पहली जबकि 22,73,477 लोगों ने दूसरी खुराक ले ली है।

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक शुक्रवार सुबह सात बजे तक कोविड-19 रोधी वैक्‍सीन की 34,00,76,232 खुराक दी जा चुकी है। यही नहीं 42 लाख से अधिक (42,64,123) खुराक बीते 24 घंटे में ही दी गई है। टीकाकरण अभियान के 167वें दिन यानी पहली जुलाई को 32,80,998 लोगों ने वैक्‍सीन की पहली जबकि 9,83,125 लोगों ने टीके की दूसरी खुराक ली।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बतया कि‍ अगले तीन दिन में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 रोधी टीकों की 44.9 लाख डोज दी जाएंगी। अभी तक केंद्र सरकार ने कोविड रोधी वैक्‍सीन की 33.63 करोड़ से अधिक खुराक मुफ्त या प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के जरिए प्रदान की है। मंत्रालय का कहना है कि‍ सरकार पूरे देश में कोविड-19 की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान की गति को तेज करने और इसका दायरा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

टीकाकरण अभियान का नया चरण 21 जून से शुरू हुआ था। सरकार की ओर से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में टीकों की उपलब्धता बढ़ाकर, बेहतर योजना बना एवं वैक्‍सीन आपूर्ति श्रृंखला को सुव्यवस्थित कर टीकाकरण अभियान में तेजी लाने की कोशिश की गई है। सरकार ने कोविड-19 के मामले अधिक सामने आने के चलते केरल, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मणिपुर में केंद्रीय टीम भेजी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *