असम में बाढ़ से हाहाकार,प्रधानमंत्री की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा…

desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा से राज्य में बाढ़ की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली और केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को उन कई राहत शिविरों का दौरा किया जहां बाढ़ प्रभावितों ने शरण ली हुई है। असम के 28 जिलों में इस साल लगभग 30 लाख से अधिक लोग बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में राज्य में अब तक 55 लोगों की मौत हो चुकी है। असम के होजई जिले में बाढ़ प्रभावित लोगों को ले जा रही एक नौका पलट गई, जिससे उसमें सवार तीन बच्चे लापता हो गए, जबकि 21 अन्य लोगों को बचा लिया गया। उन्होंने बताया कि 24 ग्रामीणों का एक समूह शुक्रवार देर रात इस्लामपुर गांव से सुरक्षित स्थान की ओर बढ़ रहा था, तभी रायकोटा इलाके में उनकी नौका पानी में डूबे एक ईंट-भट्टे से टकरा जाने के कारण पलट गई।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सरमा ने राहत शिविरों में रह रहे लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी सहायता के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। राज्यभर के 373 राहत शिविरों में 1.08 लाख से अधिक लोग शरण लिए हुए हैं। पिछले 24 घंटों में दीमा हसाओ, गोलपारा, मोरीगांव, कामरूप और कामरूप (महानगर) जिलों में भूस्खलन की सूचना मिली है।

https://www.youtube.com/watch?v=Ji45U7ZGfNY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *