आज भारत चीन युद्ध में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले #परमवीर_चक्र_विजेता_मेजर_शैतान_सिंह_भाटी का शहीद दिवस है

आज भारत चीन युद्ध में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले #परमवीर_चक्र_विजेता_मेजर_शैतान_सिंह_भाटी का शहीद दिवस है।
जोधपुर में जन्मे मेजर शैतान सिंह को भारत-चीन युद्ध के समय हेडक्वार्टर से आदेश मिला था कि वो चाहे तो अपनी टुकड़ी के साथ लद्दाख के रेजांग ला स्थित पोस्ट छोड़कर पीछे हट जाएं क्योंकि उस पोस्ट पर हमला करने हजारो सैनिको की चीनी बटालियन आ रही थी।अंतिम निर्णय मेजर पर छोड़ दिया गया।

BIHAR BULLETIN | बिहार समाचार | TOP NEWS | शराबबंदी की समीक्षा बैठक | Aaryaa News

किन्तु मेजर शैतानसिंह ने #कुमायूं_रेजिमेंट के अपने एक सौ बीस सैनिको और मामूली गोला बारूद के साथ वहीँ डटकर मुकाबला करने का निर्णय लिया।और अपने से कई गुना चीनी सैनिको को मारकर आज ही के दिन वीरगति को प्राप्त हुए।उनके टुकड़ी के एक सौ तेईस हरियाणा के वीर अहीर जवानो में से 09 को छोड़कर बाकि सभी शहीद हुए।जिनकी याद में #हरियाणा और #लद्दाख में #स्मारक बने हुए हैं।सर्वोच्च बलिदान के लिए आपको मरणोपरांत #परमवीर_चक्र से सम्मानित किया गया।
अमर शहीद मेजर शैतान सिंह भाटी जी को शत शत नमन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *