उधमसिंह नगर : ऑक्सीजन प्लांट निर्माण स्थल का विधायक ने किया निरीक्षण

उधमसिंह नगर। सीमांत क्षेत्र खटीमा में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट निर्माण स्थल का निरीक्षण किया।

बता दें कि विधायक पुष्कर सिंह धामी अपने क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। विधायक के प्रयासों से नागरिक अस्पताल में कोविड-19 की ऑक्सीजन सप्लाई के लिए 1000 लीटर पर मिनट ऑक्सीजन उत्पादन का प्लांट स्थापित किया जा रहा है। जिसके निर्माण स्थल का बृहस्पतिवार को विधायक पुष्कर सिंह धामी ने कोविड अधिकारी डॉक्टर वी.पी सिंह के साथ निरीक्षण किया।

इस दौरान विधायक पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल प्रबंधन को जल्द से जल्द ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण को पूरा करने का निर्देश दिया। जिससे नागरिक अस्पताल में चल रहे 50 बेड के कोविड-19 अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई सुचारू रूप चालू हो सके। विधायक धामी ने कहा कि खटीमा नागरिक अस्पताल में 1000 एलपीएम ऑक्सीजन प्लांट को स्थापित किया जा रहा है, जिसका निर्माण शुरू हो चुका है। वहीं जून माह में इस प्लांट से ऑक्सीजन जनरेट होने लगेगी। जो कि नागरिक अस्पताल में चल रहे कोविड-19 वार्ड के मरीजों को ऑक्सीजन सप्लाई करने का महत्वपूर्ण काम करेगी। नागरिक अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया है कि ऑक्सीजन प्लांट निर्माण को जल्द से जल्द पूरा करवाया जाए, ताकि अस्पताल में भर्ती कोविड मरीजों को अस्पताल में ही ऑक्सीजन की सप्लाई आसानी से हो सके।

रिपोर्ट- अशोक सरकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *