कन्नौज : सपाइयों ने धूमधाम से मनाई संत रविदास की जयंती

कन्नौज। जिले में शनिवीर को संत रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई।  सपा के जिलाध्यक्ष कलीम खां और पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण किया।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने कहा कि संत रविदास का जन्म काशी में एक गरीब परिवार में हुआ था। संत रविदास के जीवन पर जाति पाति को लेकर गहरा प्रभाव पड़ा।  उन्होंने जीवन पर्यन्त समाज में जाति पाति को मानने वालों का जमकर विरोध किया। वे अपने जूते बनाने के काम को बखूबी तरह करने के बाद संतो के समागम में विलीन हो जाते थे। उन्होंने अध्यात्म का ज्ञान रामानंद से प्राप्त किया था। मीराबाई के गुरु संत भी संत रविदास थे।

उन्होंने कहा कि कई बार मीराबाई की जान भी संत रविदास ने बचाई थी। उनका प्रभाव लोगों पर इस प्रकार था कि कई राजा रानियां उनकी शरण में आकर अध्यात्म का ज्ञान प्राप्त करते थे। आज उनकी जयंती पर यदि हम कोई संकल्प ले तो वो मानव उत्थान करने का संकल्प लें, जिसमें जाति पाति का कोई स्थान न हो। इस मौके पर सदर विधायक अनिल दोहरे पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट- सी.पी सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *