केजरीवाल पार्टी के नेतायो का केंद्र सरकार पर आरोप, दिल्ली में मंदिरो को ध्वस्त करना चाहता है केंद्र, लोगों की आस्था पर नहीं चलने देंगे बुलडोजर …

desk : केजरीवाल पार्टी (आप) के नेता ने शनिवार को केंद्र सरकार आरोप लगते हुए कहाँ की श्रीनिवासपुरी में एक मंदिर को गिराने की कार्रवाई शुरू करने जा रही है। इस कदम की निंदा करते हुए कालकाजी से विधायक आतिशी के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं ने नीलकंठ महादेव मंदिर के पास विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने संकल्प जताया कि वे सरकार को इस मंदिर को नहीं ढहाने देंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

आप नेता आतिशी ने कहा कि भाजपा अब तक आम आदमी को धमकाने और जबरन वसूली के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल करती आई है, लेकिन अब उसका गुंडा राज इस हद तक पहुंच गया है कि वह भगवान राम को भी नहीं बख्श रही है। भाजपा की इस मनमानी को रोकने के लिए हम कुछ भी करेंगे। यह विरोध, यह जुलूस केवल आम आदमी पार्टी की पहल नहीं है, बल्कि भाजपा के अन्याय के खिलाफ एक आंदोलन है, जिसका नेतृत्व यहां के लोगों और श्रीनिवासपुरी की महिलाओं के साथ-साथ पूरी दिल्ली की जनता कर रही है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

आप नेताओं ने कहा कि उन्होंने लोगों की आस्था पर किसी भी कीमत पर प्रहार नहीं होने देने का संकल्प लिया है। इस दौरान आप नेता भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा बस खास लोगों की मदद करती है आम लोगों पर तो प्रहार करती है। भाजपा आम लोगों के घर पर प्रहार करती है। भाजपा आम लोगों की आस्था पर प्रहार करती है। और बस चुनाव के वक्त जनता को लुभाने के लिए तमाम वादे करती है और चुनाव जीतते ही अपना सारा वादा भूलकर मनमानी पर उतर आती है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *