गर्मी का कहर : दिल्ली सुबह सात बजे ही 40 के पार पहुंचा पार ,सुबह जल्दी ही खुलेंगे स्‍कूल…

DESK : दिल्ली में बुधवार के दिन पारा चालीस डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिन दिल्ली के लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा। जबकि, 15 तारीख के बाद छिटपुट बादलों के आने से गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मौसम विभाग का अनुमान है कि अब एक बार फिर से तेज गर्मियों का दौर शुरू होने वाला है। दिल्ली की ज्यादातर हिस्सों में बुधवार की सुबह से ही तेज धूप रही। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। जबकि, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। यहां पर आर्द्रता का स्तर 65 से 39 फीसदी तक रहा। दिल्ली के नजफगढ़ इलाके के लोगों को सबसे ज्यादा गर्मी का सामना करना पड़ा। यहां का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

शिक्षा मंत्रालय ने बच्चों को लू से बचाने के लिए स्कूलों का समय बदलने को कहा है। मंत्रालय ने कहा कि स्कूल खुलने का समय सुबह सात बजे हो। जल्दी छुट्टी की जा सकती है। ड्रेस में भी छूट देने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *