गांधी प्रतिमा पर धरना के मामले में 500 से अधिक अज्ञात के खिलाफ केस

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के उत्तर प्रदेश दौरे पर कुछ ना कुछ जरूर ही होता है। शुक्रवार को लखनऊ पहुंचीं प्रियंका का जीपीओ पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि का कार्यक्रम था, इस कार्यक्रम के बाद वह प्रतिमा के सामने मौन धरना पर बैठ गईं। लखनऊ में धारा 144 लागू होने के बाद भी उनके समर्थकों ने इसकी तथा कोविड प्रोटोकॉल की कोई परवाह नहीं की। लखनऊ पुलिस ने इस कृत्य पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित 500 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

लकनऊ के जीपीओ पर प्रियंका गांधी वाड्रा के मौन व्रत धरने के मामले में लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू तथा 500 अन्य अज्ञात के खिलाफ कोविड 19 के उल्लंघन और धारा 144 के उल्लंघन मामले में एफआइआर दर्ज की गई है। अज्ञात में सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं। इस मुकदमे प्रियंका गांधी का नाम नहीं शामिल है जबकि उनके आगवानी को लेकर कांग्रेस नेताओं की भीड़ जुटी थी। जीपीओ पर गांधी प्रतिमा के समक्ष कुछ देर मौन धरना देने के बाद प्रियंका गांधी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय चल गयी थी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इन सभी के खिलाफ बिना अनुमति गांधी प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठने के आरोप में एफआइआर दर्ज की गई है। सचिवालय चौकी इंचार्ज ने यह एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय लल्लू समेत पांच पदाधिकारी नामजद हैं। अन्य 500 से अधिक अज्ञात हैं। गांधी प्रतिमा पर शुक्रवार को मौन धरना देने के मामले में हजरतगंज कोतवाली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, कांग्रेस नेता वेद प्रकाश त्रिपाठी और दिलप्रीत सिंह के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। एफआइआर में पांच सौ से छह सौ अज्ञात कार्यकर्ता भी शामिल हैं। हालांकि कांग्रेस नेता प्रियंका वाड्रा का नाम नहीं है। चौकी प्रभारी सचिवालय गिरिजेश कुमार गिरि ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

आरोप है कि तीनों नेता शुक्रवार को दिन में 500 से 600 कार्यकर्ताओं के साथ गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुँचे। माल्यार्पण के बाद बिना किसी सूचना के सभी लोग धरने पर बैठ गए। करीब डेढ़ घंटे तक धरना दिया और इसकी किसी ने अनुमति नहीं ली। गांधी प्रतिमा पर धरना प्रतिबंधित है, इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन किया गया। यही नहीं कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं किया और रोड जाम कर सामान्य यातायात प्रभावित किया। कार्यकर्ताओं ने जीपीओ के चारों तरफ लगी जाली व दीवार भी तोड़कर राजकीय संपति को क्षति पहुचाई। इंस्पेक्टर श्यामबाबू शुक्ल के मुताबिक चौकी प्रभारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है। प्रियंका गांधी के इस मौन धरना के कारण हजरतगंज का ट्रैफिक काफी बाधित रहा। वहां पर कांग्रेस के नेताओं की भीड़ के कारण ही जीपीओ पार्क की रेलिंग भी कई जगह से टूट गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version