गृह मंत्री अमित शाह ने द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई, उनके राष्ट्रपति चुने जाने को बताया लोकतंत्र की जीत…

DESK : राष्ट्रपति चुनाव 2022 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की शानदार जीत पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें बधाई दी है. अपने सिलसिलेवार ट्वीट में गृ​ह मंत्री ने कहा, ‘श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को देश के सर्वोच्च पद पर चुने जाने के ऐतिहासिक क्षण पर उनसे भेंट कर उन्हें बधाई दी. राष्ट्रपति चुनाव में उनकी प्रचंड विजय पर पूरा देश विशेषकर जनजातीय समाज उत्साह व हर्षोल्लास के साथ जश्न मना रहा है.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

केंद्रीय गृ​ह मंत्री अमित शाह ने आगे लिखा, ‘मोदी जी के नेतृत्व में NDA के सहयोगियों,अन्य राजनीतिक दलों व निर्दलीय जनप्रतिनिधियों का जनजातीय गौरव श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के पक्ष में मतदान करने पर आभार व्यक्त करता हूं. मुझे विश्वास है कि भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में मुर्मू जी का कार्यकाल देश को और गौरवान्वित करेगा. श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी जिन विषम परिस्थितियों से संघर्ष करते हुए आज देश के इस सर्वोच्च पद पर पहुंची हैं, वह हमारे लोकतंत्र की अपार शक्ति को दर्शाता है.

अमित शाह ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, ‘इतने संघर्षों के बाद भी उन्होंने जिस निःस्वार्थ भाव से खुद को देश व समाज की सेवा में समर्पित किया वो सभी के लिए प्रेरणीय है. एक अति सामान्य जनजातीय परिवार से आने वाली NDA प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का भारत का राष्ट्रपति चुना जाना पूरे देश के लिए अत्यंत गौरव का पल है, उन्हें बधाई देता हूं. यह विजय अन्त्योदय के संकल्प को चरितार्थ करने व जनजातीय समाज के सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर है.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

द्रौपदी मुर्मू ने कुल वैध मतों का 64.03 प्रतिशत हासिल किया
आपको बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए गत 18 जुलाई को मतदान हुआ था, वहीं 21 जुलाई को मतगणना हुई. एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने कुल 4701 वैध मतों में से 2824 मत हासिल किए, जबकि संयुक्त विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के पक्ष में सिर्फ 1877 मत पड़े. द्रौपदी मुर्मू ने कुल वैध मतों का 64.03 प्रतिशत हासिल किया, जो कि 2017 में निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से कम है. उन्हें कुल मतदान का 65.65 प्रतिशत हासिल हुआ था. वर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है. द्रौपदी मुर्मू इसी दिन भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण कर सकती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *