गोरखपुर : लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर SDM ने कसा शिकंजा, जानिए क्या हुई कार्रवाई

गोरखपुर। उपजिलाधिकारी कैम्पियरगज अरुण कुमार सिंह ने शनिवार को लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसा। एसडीएम नेतृत्व में थानाध्यक्ष पीपीगंन सत्य प्रकाश सिंह ने पुलिस बल के साथ लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सड़कों पर उतरे।

पीपीगंज थाना क्षेत्र के पीपीगंज पुलिस बूथ चौराहे पर आज लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस के सड़क पर घूम रहे लोगों को रोककर  घर से बाहर निकलने का करण पूछा। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर पुलिस ने उनका चालान काटा। इस अभियान के दौरान खास बात यह देखने को मिली कि इस अभियान में जिन लोगों ने लॉकडाउन का उल्लंघन किया और जिन पर कार्रवाई हुई सभी को पुलिस ने बड़े ही प्यार से समझाकर या कोरोना संक्रमण के खतरे के बारे में जागरूक भी किया।

उधर, उपजिलाधिकारी कैम्पियरगज अरुण कुमार सिंह ने कहा कि अब यह चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। बेवजह घूमने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। चेकिंग अभियान में दोरान उपजिलाधिकारी के स्टोनो सिकंदर कुमार ,अरविंद कुमार,एसआई विनोद कुमार,केके सिंह समेत पीपीगंज पुलिस बल मौजूद रहा।

रिपोर्ट- सचिन यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *