चुनाव जीतते ही शुरू हुआ खूनी खेल, जानिए किसने किसको मारा…

DESK : मध्य प्रदेश में त्रिस्तीय पंचायत चुनाव के पहले चरण की वोटिंग और काउंटिंग होने के साथ ही रंजिशें सामने आने लगी हैं। ताजा मामला लौर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव का है। यहां हारे हुए प्रत्याशी के घर में घुसकर हमला बोल दिया। हमले का आरोप जीते हुए प्रत्याशी समेत सचिव और उनके समर्थकों पर हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। इधर हमले में घायल लोगों को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बताया जा रहा है कि रामपुर गांव में शनिवार को मतदान हुआ वोटिंग के बाद शाम के वक्त गणना हुईं। इस गांव से सरपंच पद के लिए शुक्ला परिवार के लोग आपस में लड़े थे। उसमें से अखिलेश गुलाम को बहुमत मिला और जो जीत गए। इसके बाद उन्होंने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ रैली निकाली। तभी रास्ते में हारे हुए प्रत्याशी ठाकुर प्रसाद शुक्ल का घर मिला। जहां पर रैली में शामिल समर्थक शूटिंग करने लगे और देखते ही देखते विवाद बढ़ा।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इसके बाद दर्जन भर लोग घर में घुस गए। इस दौरान ठाकुर प्रसाद समेत उनके परिवार के लोगों को बेरहमी से पीटा और वहां से चले गए।घटना में कई लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *