दिल्ली बन रहा नया हॉटस्पॉट! मिले 40% मामले, संक्रमण दर भी बढ़ी…

Desk : भारत में सोमवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 1247 नए मामले सामने आए हैं। रविवार की तुलना में कम हुए मरीजों ने राहत तो दी है, लेकिन दिल्ली के आंकड़ों ने चिंताएं बढ़ा दी हैं। राजधानी में एक दिन में कोविड-19 के 501 नए मरीज मिले हैं। यह कुल नए मामलों का करीब 40 फीसदी है। वहीं, कभी सबसे ज्यादा प्रभावित रहे महाराष्ट्र में 59 मरीज मिले हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

दिल्ली मरीजों की संख्या के अलावा दिल्ली में संक्रमण दर भी चिंता का कारण बनी हुई है। दिल्ली में कोविड​​-19 संक्रमण दर सोमवार को बढ़कर 7.72 प्रतिशत हो गई है। जबकि, रविवार को यह आंकड़ा 4.21 प्रतिशत पर था। हालांकि, रविवार की तुलना में राजधानी में सोमवार को 16 कम मामले आए, लेकिन कुल नए मरीजों की संख्या के लिहाज से यह शीर्ष पर है। दिल्ली में फिलहाल, 211 मरीजों का इलाज जारी है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

दिल्ली के बाद दूसरे नंबर पर हरियाणा है। यहां सोमवार को 234 नए मरीज मिले हैं और 148 मरीज बीमारी से उबर गए। यहां 86 मरीजों का इलाज चल रहा है। अगर दिल्ली और हरियाणा के राज्यों को मिलाया जाए, तो यह नए मामलों का करीब 59 फीसदी है। सोमवार को केवल उत्तर प्रदेश में ही कोरोना के चलते एक मरीज की मौत हुई है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

दिल्ली में कोविड-19 के 501 नए मामले सामने आने से यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 18 लाख 69 हजार 051 हो गई है। वहीं, अब तक 26 हजार 160 मरीजों की मौत हो चुकी है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 1,247 नए मामले सामने आए, 928 लोग स्वस्थ हुए और 1 मरीज की मौत हुई। नए आंकड़ों को मिलाकर देश में मरीजों की संख्या 4 करोड़ 30 लाख 45 हजार 527 हो गई है। वहीं, अब तक 5 लाख 21 हजार 966 मरीज जान गंवा चुके हैं। फिलहाल, देश मं 11 हजार 860 मरीजों का इलाज जारी है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *