दो पत्नियों के विवाद में जलकर राख हो गया पूरा घर,पति समेत 4 लोगों की जलने से मौत…

DESK : बिहार के दरभंगा जिले में दो पत्नियों के बीच हुई लड़ाई में पति समेत 4 लोग जिंदा जल गए। दरअसल, व्यक्ति की दो पत्नियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पहली पत्नी ने पूरे घर में आग लगा दी। इस घटना में सास, पति और दोनों पत्नियों की मौत हो गई।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

जानकारी के अनुसार, घटना बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार के शैखपुरा मोहल्ला की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि यहां के निवासी खुर्शीद आलम ने दो शादियां की थी। दूसरी शादी की वजह से खुर्शीद एवं उसकी पहली पत्नी बीबी प्रवीण के बीच अक्सर लड़ाई होती रहती थी। इसी बीच शनिवार को भी विवाद होने लगा। इस दौरान खुर्शीद आलम की दोनों पत्नियों के बीत जमकर बहस हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पहली पत्नी ने पूरे घर में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इस घटना में घर के चार सदस्य बुरी तरह झुलस गए। वहीं, इलाज के दौरान चारों की मौत हो गई। मृतकों पति खुर्शीद आलम (40 वर्षीय), सास रुफैदा खातून (65 वर्षीय), पहली पत्नी प्रवीण (35 वर्षीय) एवं दूसरी पत्नी रोशनी खातून (32 वर्षीय) शामिल हैं। उधर, इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल, पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *