धर्मेंद्र के परिवार की और बहू बने जा रही है,हिन्दी फिल्म के लेंजडरी निर्देशक की परपोती ,धर्मंद्र के पोते की सगाई खबरें वायरल

DESK : हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर दो बड़े परिवारों के बीच रिश्ते की चर्चा शुरू हो गई है। कुछ दिन पहले भट्ट परिवार और राज कपूर के खानदान के रिश्ते के बाद अब बारी देओल परिवार की है। इंडस्ट्री में यह चर्चा जोरों पर है कि धर्मेंद्र के पोते और सन्नी देओल के बेटे करण देओल ने सगाई कर ली है और जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि करण के नजदीकी लोगों ने इस खबर को गलत बताया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता ने द्रिशा से सगाई की जो लोकप्रिय फिल्म निर्माता बिमल रॉय की परपोती हैं. कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं और जल्द ही इस रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बता दें कि धर्मेंद्र और बिमल रॉय के बीच काफी गहरी दोस्ती थी। निर्देशक बिमल रॉय ने धर्मेंद्र को 1963 में आई फिल्म ‘बंदिनी’ में मौका दिया और इस तरह उन्होंने धर्मेंद्र को उनकी ही-मैन वाली छवि के अलावा एक पावरफुल अभिनेता के रूप में स्थापित किया। अपने संघर्ष के दिनों में धर्मेंद्र बिमल रॉय से काम मांगने पहुंचे थे। जब बतौर हीरो उनकी फिल्म ‘शोला और शबनम’ की चार रीलें तैयार हो गई थीं। तब धर्मेंद्र ने बिमल रॉय से फिल्म देखने की गुजारिश की, जिसे उन्होंने मान भी लिया।

https://www.youtube.com/watch?v=e8jLPq-Gh00

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *