पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, आज से फिर 40 डिग्री पहुंचेगा दिल्ली का तापमान और अप्रैल के अंत तक चलेगी लू…

desk: पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही आज फिर से राजधानी का तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इस वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से अप्रैल का शुष्क मिजाज कुछ दूर हुआ है। गुरुवार रात राजधानी के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी देखने को मिली। राजधानी में 0.3 एमएम बारिश दर्ज की गई।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

शनिवार को आसमान साफ रहेगा। 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रह सकते हैं। 24 अप्रैल से तापमान में एक बार फिर तेजी से इजाफा देखने को मिलेगा। 24 अप्रैल को तापमान 42 डिग्री, 27 अप्रैल को 43 और 28 अप्रैल को 44 डिग्री रह सकता है। स्काईमेट के अनुसार, अगले कुछ दिनों में गर्मी से मामूली राहत रहेगी। लेकिन, 25 अप्रैल से एक बार फिर लू शुरू हो सकती है। इस बार लू अप्रैल के अंत तक जारी रह सकती है। दिल्लीवाले को एक बार फिर से भीषण लू और गर्म हवाएं झेलने के लिए तैयार रहें।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *