पीएम नरेन्‍द्र मोदी,लखनऊ में नौ जनवरी को प्रस्तावित है सभा-भाजपा को इस बार चुनाव में विजय के लिए ‘त्रिदेव’ पर काफी भरोसा

लखनऊकार्यकर्ताओं को ‘देवतुल्य’ बताने वाली भाजपा को इस बार चुनाव में विजय के लिए ‘त्रिदेव’ पर काफी भरोसा है। बूथ स्तर के इन तीन पदाधिकारियों को जमीनी संघर्ष का मजबूत स्तंभ मानकर चल रही भाजपा चुनाव से ऐन पहले इनका बड़ा समागम राजधानी में जुटाने की तैयारी में है। इन ‘त्रिदेव’ की शक्ति को जगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जाएंगे। संगठन की यह महत्वपूर्ण सभा नौ जनवरी को प्रस्तावित है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

भाजपा की अलग-अलग संगठनात्मक क्षेत्रों से शुरू हुईं छह जन विश्वास यात्राओं ने प्रदेश भर का दौरा किया। पार्टी का दावा है कि यात्रा हर विधानसभा क्षेत्र में गई। सोमवार को अवध क्षेत्र की यात्रा के साथ लखनऊ में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस अभियान का समापन कर दिया। यात्राओं में नजर आए माहौल से उत्साहित भाजपा ने अब संगठन को ऊर्जीकृत कर चुनाव अभियान में और सक्रियता से लड़ाने की रूपरेखा तय की है। पहले तो कार्यक्रम ऐसा प्रस्तावित किया गया था कि छह यात्राओं का संयुक्त समापन लखनऊ में प्रधानमंत्री की रैली के साथ कराया जाएगा, लेकिन फिर इसे बदलाव कर दिया गया। अब जनसभा की बजाए संगठन की एक बड़ी सभा की तैयारी की गई है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पार्टी सूत्रों ने बताया कि नौ जनवरी को राजधानी के रमाबाई आंबेडकर मैदान में पीएम मोदी की सभा होगी। इसमें बुलाए तो आम समर्थक भी जाएंगे, लेकिन मुख्यत: प्रदेशभर से बूथ स्तर के तीन प्रमुख पदाधिकारी बुलाए गए हैं। बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी और बूथ स्तरीय अभिकर्ता (बीएलए) को पार्टी ने ‘त्रिदेव’ नाम दिया है। प्रधानमंत्री चुनावी संघर्ष के लिए इन पदाधिकारियों को प्रोत्साहित करेंगे। इनके अलावा सभी मंडल, जिला और क्षेत्र के पदाधिकारी भी इस कार्यक्रम में बुलाए जा रहे हैं। प्रदेश संगठन ने मोदी की सभा के लिए तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि, चर्चा यह भी है कि कार्यक्रम की तिथि अभी परिवर्तन हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *