प्रियंका चोपड़ा की बेटी से मिलकर परिणीति ने लुटाया प्यार, बोलीं- दुनिया की सबसे खूबसूरत बच्ची…

DESK : प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस दुनिया की सबसे खूबसूरत बच्ची है। यह कहना है उनकी मांसी परिणीती चोपड़ा का। एक इंटरव्यू के दौरान परिणीति प्रियंका की बेटी की तारीफ करती दिखाई दीं। उनका वीडियो बुधवार को एक फैन अकाउंट पर शेयर किया गया। प्रियंका चोपड़ा ने अब तक अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। उनके फैन्स बेसब्री से निक और प्रियंका की बेटी को देखने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि वे उसकी झलक दिखा चुके हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी का जन्म सरोगेसी से हुआ है। बच्ची प्रीमच्योर हुई थी तो उसे हॉस्पिटल में रहना पड़ा। प्रियंका और निक उसे मई में घर लेकर आए और इंस्टाग्राम पर खबर दी थी। परिणीति का एक वीडियो वायरल है, इसमें वह अपनी भांजी के बारे में बात कर रही हैं। होस्ट उनसे पूछती हैं, क्या उन्होंने प्रियंका चोपड़ा की बेबी को देखा है। इस पर परिणीति बोलती हैं, ओह माई गॉड बिल्कुल देखा है। वह दुनिया की सबसे खूबसूरत बच्ची है। वह बताती हैं कि दी ने उसकी जर्नी शेयर की थी। वह अब हेल्दी है। मैं उसके बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहती, वह मेरी छोटी सी बेबी है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

हाल ही में फादर्स डे पर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी और पति निक जोनस की तस्वीर शेयर की थी। यह निक का पहला फादर्स डे था। प्रियंका की बेटी मालती मैरी और निक एक से शूज पहने थे। उनके शूज कस्टमाइज्ड थे। मालती के शूज पर उसके नाम के इनीशियल्स MM लिखे थे वहीं निक के शूज पर लिखा था MM के डैड।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

एक इंटरव्यू के दौरान निक मालती के बारे में बात कर चुके हैं। उन्होंने बताया था कि बेटी के NICU में होने के दौरान प्रियंका चट्टान की तरह मजबूती से लगी रहीं। निक ने यह भी बताया था कि उन्हें अपनी बेटी से एक अजीब सा प्यार हो गया है जिसे वह शब्दों में बयान नहीं कर सकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *