बिना किसी का नाम लिए भाजपा की वैक्सीन वाले बयान पर सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसा-राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

भाजपा के सत्ता में आने से क्या सकारात्मक फर्क पड़ा?’ इसे तथ्यात्मक रूप से कार्यकर्ताओं को समझाते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनता को भी यह अहसास दिलाने का मूलमंत्र दिया है। पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का दिल्ली से ही वर्चुअल उद्घाटन करते हुए उन्होंने मिशन-2022 के लिए पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का तरकश तथ्यों से सजाया। कोरोना से जंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की उपलब्धियां गिनाते हुए कांग्रेस शासनकाल की खामियां भी गिनाईं। वहीं, बिना किसी का नाम लिए भाजपा की वैक्सीन वाले बयान पर सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसा कि इतने छोटे दिल वाले इतना बड़ा उत्तर प्रदेश कैसे संभाल सकते हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में शुक्रवार को आयोजित प्रदेश कार्यसमिति का वर्चुअल उद्घाटन करते हुए जेपी नड्डा ने उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक-राजनीतिक महत्व का उल्लेख करते हुए कि यह प्रदेश आज विकास के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि नुकसान का न पता हो तो फायदे का अहसास भी नहीं होता। कार्यकर्ताओं को यह समझना और जनता को समझाना होगा कि कैसे यूपी तुष्टिकरण की राजनीति के जाल में फंसा था। जाति-धर्म के आधार पर सत्ता का दुरुपयोग किसी एक समाज को फायदा पहुंचाया जाता था। प्रदेश भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और अनाचार का अड्डा बन गया था। वहीं प्रदेश बीते चार वर्ष में अग्रणी राज्यों में से एक हो गया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जिला पंचायत और ब्लाक प्रमुख चुनाव में बंपर जीत के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि सपा-बसपा को सिरे से नकारकर जनता ने हमें काम करने का संदेश दिया है। हमें जिम्मेदारी समझते हुए पूरी ताकत से जुटना होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कोरोना की पहली और दूसरी लहर में दुनिया के समृद्ध और विकसित देशों की तुलना भारत से करते हुए कार्यकर्ताओं को समझाया कि कैसे सबसे अधिक 130 करोड़ आबादी होने के बावजूद मोदी सरकार ने कैसे कोविड प्रबंधन किया। संसाधनों को सीमित समय में कई गुना बढ़ाकर कोरोना को काबू किया। आक्सीजन की जरूरत से ज्यादा मांग और ओछी राजनीति का जिक्र कर बिना नाम लिए आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लिया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने याद दिलाया कि कैसे प्रधानमंत्री ने गत दिवस काशी में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के काम की तारीफ की। यहां लगे रहे आक्सीजन प्लांट का जिक करते हुए जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से अपेक्षा जताई कि अस्पतालों में जाएं, प्लांट लगवाने की प्रक्रिया से जुड़ें। फिर मोदी सरकार के काेविड प्रबंधन पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए बोले कि टीबी की दवा जब दुनिया में पहुंच गई, उसके बाद भारत में आई। चिकनपाक्स, स्मालपाक्स यहां सबसे बाद में खत्म हो गया। इसी तरह दुनिया से जब पोलियो खत्म हो गया, तब हमारे देश में अभियान शुरू हुआ। यह है कांग्रेस के शासनकाल की सच्चाई, जबकि मोदी ने मात्र नौ माह में दो-दो वैक्सीन देश को दे दीं। फिर बिना समाजवादी पार्टी या अखिलेश यादव का नाम लिए इशारों में बोले कि उत्तर के नेता ने तो वैक्सीन भाजपा की बता दी थी। बाद में उनके पिताजी ने वैक्सीन लगवाई तो कुछ बदले। इस तरह के बयानों से उन्होंने अपना स्तर बता दिया। जिसकी सोच और दिल इतना छोटा हो, वह इतना बड़ा उत्तर प्रदेश कैसे संभाल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *