बिना दूल्हे के शादी का एलान करनेवाली क्षमा बिंदु की बढ़ी मुश्किलें, पंडितों ने शादी कराने से किया इंकार…

DESK : खुद से शादी करने का एलान कर गुजरात के बड़ोदरा की रहनेवाली क्षमा बिंदु ने सबको चौंका दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्षमा बिंदू की शादी फेरे से लेकर पारंपरिक अनुष्ठान और यहां तक कि सिंदूर पहनने तक, शादी में सब कुछ होगा। लेकिन न कोई दूल्हा होगा और न कोई बड़ी बारात। गुजरात ही नहीं भारत में संभवत: यह पहली एकल विवाह है, जिसमें कोई दूल्हा नहीं होगा। इतना ही नहीं, शादी के बाद क्षमा हनीमून पर भी जाएंगी। इसके लिए उन्होंने गोवा को चुना है जहां वह दो हफ्ते तक रहेंगी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

लेकिन खुद से ही विवाह रचाने का ऐलान कर चर्चा में आईं क्षमा बिंदु की मुश्किलें भी बढ़ती दिख रही हैं। एक वर्ग उनके फैसले को महिलाओं की स्वतंत्रता से जोड़कर देख रहा है तो कुछ लोगों ने इसे हिंदुत्व के खिलाफ करार दिया है। शायद यही वजह है कि पहले क्षमा बिंदु के विवाह कराने पर सहमति देने वाले पंडित जी भी अब पीछे हट गए हैं। पुजारी का कहना है कि वह इस विवाह को नहीं करा सकते। क्षमा बिंदु ने कहा, ‘जिन पंडित जी ने पहले इस विवाह को संपन्न कराने की बात कही थी, अब वह इससे पीछे हट गए हैं। मैं अब टेप पर मंत्र चलाकर ही विवाह की रस्में पूरी कर लूंगी।’

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बताते चलें की क्षमा बिंदु ने 11 जून को सोलोगैमी के तहत विवाह का फैसला लिया है। सोलोगैमी मैरिज उसे कहा जाता है, जब कोई व्यक्ति खुद से ही विवाह कर ले। अमेरिका में 1993 में ऐसा पहला मामला सामने आया था, लेकिन भारत में क्षमा बिंदु का खुद से विवाह भारत का संभवत: पहला ऐसा मामला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *