‘भगवा’ हो जाएंगे कैप्टन अमरिंदर: कांग्रेस छोड़ भाजपा में हो सकते है शामिल…

DESK. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में औपचारिक रूप से शामिल हो सकते हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से नाराजगी के चलते अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और फिर कांग्रेस को भी अलविदा कहते हुए खुद की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया था। इसके बाद अमरिंदर सिंह विधानसभा चुनाव के चलते भाजपा के साथ राजनीतिक गठबंधन किया था।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अमरिंदर सिंह जल्द ही भारत लौटने के बाद अपनी पार्टी का विलय भाजपा में कर सकते हैं और औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो जाएंगे। दरअसल, अमरिंदर सिंह लंदन में मौजूद हैं, जहां पर पिछले सप्ताह उनकी पीठ के निचले हिस्से की सर्जरी हुई, फिलहाल उनका स्वास्थ्य स्थिर है और अगले सप्ताह के अंत तक स्वदेश वापस लौटने की संभावना है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद अमरिंदर सिंह के कई करीबी नेताओं ने पार्टी को अलविदा कहने के बाद भाजपा का दामन थाम लिया था। जिसमें पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी शामिल हैं। इसके अलावा अमरिंदर सिंह मंत्रिमंडल के चार शीर्ष मंत्री राज कुमार वेरका, सुंदर शाम अरोड़ा, बलबीर सिंह सिद्धू और गुरप्रीत सिंह कांगड़ शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *