भड़के विवेक तन्खा : विपक्ष का सम्मान नहीं होगा तो देश कैसे चलेगा? ED का समन…

DESK : राज्य सभा सदस्य और कांग्रेस नेता विवेक तन्खा रायपुर पहुंचे। विवेक तन्खा ने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर BJP पर निशाना साधा है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी  के खिलाफ ईडी के समन पर जोरदार हमला है। बीजेपी और केंद्र पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी, ईडी के समन का कल सामना करेंगे। सोनिया गांधी भी तबीयत ठीक होने के बाद ईडी दफ्तर जाएंगी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

राज्य सभा सदस्य विवेक तन्खा ने कहा कि अब पानी सिर से ऊपर आ गया है, अब कांग्रेस बर्दाश्‍त नहीं करेगी। राज्य सभा सदस्य ने सवाल किया कि विपक्ष का सम्मान नहीं किया जाएगा तो देश कैसे चलेगा।ईडी, केंद्र सरकार का पुलिस स्टेशन बन गई है। जिसे मन किया बुला लो, जिसे मन किया छोड़ दो। बीजेपी (bjp) के नेता हैं तो ईडी परेशान नहीं करेगी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मैं नहीं कहता कि इमरजेंसी सही चीज थी, लेकिन वो भी कानूनी तरीके से लगाई गई थी। नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर विवेक तन्खा ने कहा कि नेशनल हेराल्ड को जीवित करने का प्रयास किया गया है, जो कंपनी बनाई गई, उससे लाभ नहीं लिया जा सकता। इस मामले में कोई FIR नहीं है। एक शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। 2015 में केस बंद भी कर दिया गया था। क्लोजर रिपोर्ट को साल 2018-19 में रीओपन किया गया और अब समन जारी किया जा रहा है। जिसका कांग्रेस विरोध करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *