मैनपुरी-  कुसमरा  नगर के यादव नगर निवासी एक किशोरी ने बीती रात्रि अपने मकान के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या

फटाफट खबरे  | मुख्य समाचार | TOP NEWS | TRENDING NEWS | अरविंद केजरीवाल | Aaryaa News

मैनपुरी-  कुसमरा  नगर के यादव नगर निवासी एक किशोरी ने बीती रात्रि अपने मकान के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर घर मे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजाबाया। मृतका के भाई ने अपने बुआ-फूफा व उनके लड़के के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

यादव नगर निवासी हर्ष कुमार पुत्र स्व० अशोक कुमार ने चौकी पर तहरीर देते हुए बताया कि उनके माता-पिता की दो वर्ष पूर्व सड़क हादसे में मौत हो गयी थी। तत्पश्चात परिवार में एक बहन व दो भाई बचे थे। माता-पिता की मौत के बाद मेरी बुआ मिथलेश देवी, फूफा कमलेश कुमार व उनके लड़के विमल उर्फ धर्मेंद्र व राहुल ने आना-जाना शुरू कर दिया। उन्होंने मेरी बहन तान्या को बहला-फुसलाकर व शादी का झांसा देकर जेवरात व पांच लाख रूपये की नगदी ले ली। इसके अलाबा मकान व प्लॉट के रजिस्ट्री के कागज भी ले लिये। जब मैंने अपनी बहन की शादी की बात शुरू की तो उक्त लोग पैसों व प्लॉट की मांग करने लगे। मेरे द्वारा मना करने पर उन लोगों ने शादी करने से इंकार कर दिया। जिससे क्षुब्ध होकर मेरी बहन तान्या ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।

Raj Narayan Chauhan Report

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *