रिश्तेदारों ने ही तलवार से चार लोगों को मारकर किया घायल, शेख साहब की पूजा करने को लेकर थी नाराजगी…

desk : बिहार के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बिनाय गांव में शेख साहब की पूजा को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान तलवार से हमला किया गया, जिसमें चार लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों में नकुल राजवंशी पिता राजेन्द्र राजवंशी, जयमंगल राजवंशी पिता राजकुमार राजवंशी, संजय राजवंशी पिता राजकुमार राजवंशी और राजकुमार राजवंशी पिता भादो राजवंशी शामिल हैं। चारों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन चारों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। चारों की हालत नाजुक बताई गई है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बताया जाता है कि राजकुमार राजवंशी के घर में शेख साहब की पूजा की तैयारी की जा रही थी। जिसका गोतिया पक्ष के सकलदेव की पत्नी शीला देवी ने विरोध किया। शीला ओझा-गुनी बताई जा रही है। उसका कहना था कि घर में शेख साहब की पूजा नहीं होगी। इसे लेकर विवाद शुरू हो गया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

परिजनों ने बताया कि चारों घायल डुमरी गांव में श्राद्ध कर्म में भाग लेने डुमरी गांव गए थे। शाम में घर लौटते ही गोतिया पक्ष के मंटु राजवंशी पिता उमेश राजवंशी, शिवचरण राजवंशी पिता लखन राजवंशी और सकलदेव राजवंशी पिता लखन राजवंशी आदि ने मिलकर तलवार से चारों पर हमला कर दिया। जिससे सभी लहूलुहान हो गए। हो-हल्ला के बाद हमलावर भाग गए।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

तलवार के हमले में घायल चारों लोगों को परिजनों ने आनन फानन में सदर अस्पताल नवादा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। चारों की गम्भीर हालत को देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त हो गया है। ड्यूटी पर रहे चिकित्सक ने बताया कि चारों की हालत गंभीर है। फेफड़ा, गर्दन, पेट और सीना डैमेज हो गया है। चारों की नाजुक हालत को देखते हुए रेफर किया गया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *