शादी से पहले ऐक्सीडेंट हुई मलाइका अब काम पर वापसी कर चुकी हैं। हादसे में घायल होने बाद अपने बेटे का नाम ले रही थीं मलाइका …

desk : मलाइका अरोड़ा ऐक्सीडेंट के बाद काम पर वापसी कर चुकी हैं। बीते महीने वह एक कार हादसे में घायल हो गई थीं। उनके मन में अब तक इतनी दहशत है कि कार में बैठने से डर लगता है। एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका अरोड़ा ने बताया कि इस दुर्घटना ने उनकी जिंदगी को कितना बदल दिया। उन्होंने बताया कि बेहोशी की हालत में वह किन दो लोगों का नाम ले रही थीं। ईश्वर से क्या प्रार्थना कर रही थीं। साथ ही अर्जुन कपूर से अपने रिश्ते पर भी बात की और कहा कि वही उनके लिए सही पार्टनर हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मलाइका अरोड़ा बीते 2 अप्रैल को कार ऐक्सीडेंट का शिकार हुई थीं। बॉम्बेटाइम्स से बातचीत में उन्होंने इस घटना पर बात की। मलाइका बताती हैं, मुझे याद है कि मेरे चारों तरफ खून ही खून था। मेरा परिवार, अर्जुन और सभी लोग जल्दी-जल्दी पहुंचे। मैंने 1 हफ्ते बाद चेहरा देखा और माथे पर चोट का निशान था। यह निशान मुझे हमेशा याद दिलाएगा कि क्या हुआ लेकिन इससे मैं रुकूंगी नहीं। मलाइका बताती हैं कि उन्हें बताया गया कि बेहोशी की हालत में वह लगातार अपनी मां और बेटे के बारे में पूछ रही थीं। उन्होंने यह भी बताया कि वह सिर्फ दो प्रार्थनाएं कर रही थीं, एक तो मैं मरना नहीं चाहती थी, दूसरा मैं अपनी आंखे नहीं खोना चाहती थी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मलाइका ने बताया कि हादसा बेहद डरावना था। 15 दिन के उस ट्रॉमा में उन्हें कार में बैठने में डर लगता था। मलाइका ने बताया कि शीशे के छोटे-छोटे टुकड़े उनकी आंखों में घुस गए थे और ठीक से दिख नहीं रहा था। मलाइका ने अर्जुन के साथ रिलेशनशिप पर भी बात की। मलाइका बताती हैं, हर रिलेशनशिप में उसे अगले लेवल तक ले जाने का प्लान होता है। मलाइका ने बताया कि अर्जुन के साथ रिलेशनशिप में वह काफी खुश और पॉजिटिव हैं। वह बताती हैं, हमें अपनी जिंदगी से प्यार है और हर दिन रोमांस करते हैं। बाकी चीजें आगे समझ आ जाएंगी लेकिन मुझे पता है कि वही मेरा सही पार्टनर है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *