सस्ता सोना मिलेगा! 52 हजार के नीचे लुढ़का भाव, आने वाले दिनों में और गिरेंगी कीमतें, ये है कारण…

DESK : यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच रूस की मुश्किलें रोज बढ़ती ही जा रही हैं. हालांकि, आपदा की इस घड़ी में भारत के लिए कुछ अवसर भी बनते दिख रहे हैं. नई उम्‍मीद रूस से सस्‍ते सोने के आयात को लेकर बनी है, क्‍योंकि अमेरिका-यूरोप अब रूस से सोना आयात पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में हैं.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को कहा कि जी-7 के सदस्य देश रूस से सोने के आयात पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा करने जा रहे हैं. यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद लगाए जा रहे प्रतिबंधों की कड़ी में यह नई पाबंदी होगी. दुनिया के सात प्रमुख विकसित देशों के संगठन जी-7 की जर्मनी में म्यूनिख के पास एलमौ में शिखर बैठक होने वाली है. इसी बैठक में रूस से सोने के आयात पर पाबंदी लगाने की औपचारिक घोषणा की जाएगी. अनुमान है कि मंगलवार को जी-7 देश इस बारे में अंतिम फैसला लेंगे.

ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बाइडन प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि ईंधन के बाद सोना रूस का दूसरा बड़ा निर्यात है. ऐसी स्थिति में रूस से सोने का आयात प्रतिबंधित किए जाने से रूस के लिए वैश्विक बाजारों में शिरकत कर पाना मुश्किल हो जाएगा. इस बीच बाइडन ने भी अपने ट्विटर संदेश में कहा कि रूस अपने सोने की बिक्री से अरबों डॉलर कमाता है. इस पर प्रतिबंध लगाने से उसे बड़ा आर्थिक नुकसान होगा.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

हाल के वर्षों में ऊर्जा के बाद सोना ही रूस का दूसरा बड़ा निर्यात उत्पाद रहा है. साल 2020 में रूस ने लगभग 19 अरब डॉलर मूल्य के सोने का निर्यात किया जो कुल वैश्विक स्वर्ण निर्यात का करीब 5 फीसदी है. खास बात यह है कि रूसी सोने के निर्यात में से करीब 90 फीसदी हिस्सा जी-7 देशों को ही भेजा गया. इसमें से भी 90 फीसदी से अधिक सोने का निर्यात सिर्फ ब्रिटेन को किया गया. अमेरिका ने 2019 में रूस से 20 करोड़ डॉलर और वर्ष 2020 एवं 2021 में 10 लाख डॉलर से भी कम का सोना आयात किया.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

जी-7 देशों में अमेरिका, ब्रिटेन के अलावा जर्मनी, जापान, फ्रांस, कनाडा और इटली जैसी विकसित अर्थव्‍यवस्‍थाएं आती हैं. लंदन बुलियन मार्केट में पहले ही रूस की 6 रिफाइनरी को प्रतिबंधित कर दिया गया है और अब आयात पर पूरी तरह प्रतिबंध की तैयारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *