2019 के चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता से घबराकर प्रदेश में भतीजा-बुआ एक हुए, बावजूद उसके वह सफल नहीं हुए-केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल

जन आशीर्वाद यात्रा लेकर प्रयागराज आईं केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने अपनी यात्रा की सफल बताया। उन्होंने यहां के कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया और उन्‍हें संगठित होने का मंत्र दिया। विधान सभा चुनाव 2022 की तैयारियों के तहत उन्‍होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यदि कही मनमुटाव तो भी उसे खत्म कर दे। बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपने निजी स्वार्थ की तिलांजलि दे देनी चाहिए।विपक्षी दलों पर कटाक्ष भी किया-केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया ने जन आशीर्वाद यात्रा के माध्‍यम से सभी के पास पहुंचकर मिशन 2022 के लिए जनता के हित में किए गए कार्य को याद दिलाना एवं विपक्ष के षड्यंत्र से जागरूक करने और आशीर्वाद लेने को मुख्य उद्देश्य बताया। उन्‍होंने कहा कि 2019 के चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता से घबराकर प्रदेश में भतीजा-बुआ एक हुए, बावजूद उसके वह सफल नहीं हुए। इसकी वजह जनता की समझ और प्रधानमंत्री मोदी की जन हित और राष्ट्र हित जी नीतियां हैं

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बोलीं अनुप्रिया, स्वास्थ्य को लेकर बेहतर कार्य हो रहा-वाणिज्य एवं उद्योग केंद्रीय राज्यमंत्री मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा देश और प्रदेश में स्वास्थ्य को लेकर बेहतर कार्य हो रहा है। इसका उदाहरण कोविड वैक्सिनेशन कार्यक्रम है। पूरी दुनिया मे इसकी सराहना ही रही है। किसी भी अन्य देश से भारत ने अधिक मजबूती और कुशल तरीके से कोरोना से हम लड़ रहे। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी जागरूक जनता वैक्सीनेशन का दोनों डोज लगवा चुकी होगी या जल्द ही लगवा लेगी

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

जनहित में हुए कार्य लोगों को याद दिलाएं-केंद्रीय राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि जनता के पास जाए और 2022 चुनाव के लिए जनता के हित में किए गए कार्य को याद दिलाएं। आम जनमानस को विपक्ष के षड्यंत्र से जागरूक करें। इस मौके सांसद केसरी देवी पटेल, सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व विधायक दीपक पटेल, महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी आदि मौजूद रहीं।केंद्रीय राज्य मंत्री ने प्रयागराज में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचार और आतंकवाद पर करारा प्रहार हुआ है। विश्व में देश का सम्मान बढ़ा है परंतु विपक्ष के लोग यह सब बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों का बखान किया। कहा कि हर गरीब के घर गैस कनेक्शन शौचालय तथा बिजली दी जा रही है। कोई गरीब धन के अभाव में गंभीर बीमारी से असमय मौत का शिकार न हो इसलिए हर गरीब के लिए पांच लाख रुपये तक निश्‍शुल्क इलाज की व्यवस्था की गई है। उन्होंने प्रयागराज का बखान करते हुए कहा कि यह धरती सदैव कुछ न कुछ नया करने की प्रेरणा देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *